Athrav – Online News Portal
दिल्ली

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बनी देश में नंबर वन- अरविंद केजरीवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सीएम अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आज आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप, ईवी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सीसीटीवी और हरित क्षेत्र में दिल्ली देश में नंबर बन चुकी है। साथ ही, राशन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बसों का सफर और तीर्थ यात्रा मुफ्त होने की वजह से आज पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है। केंद्र सरकार को खाने-पीने की वस्तुओं से जीएसटी हटाकर लोगों को महंगाई से राहत देने के साथ ही जीएसटी को सरल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और हम उससे व्यापार बढ़ाते ही जा रहे हैं।

2020 में केंद्र सरकार ने चीन से 65 बिलियन डॉलर, तो 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे स्वतेंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाकर देश में जनतंत्र की स्थापना की, जहां जनता और चुनी हुई सरकारें सुप्रीम है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो से जनतंत्र पर आंच आने लगी है। दिल्ली एक राज्य ऐसा है, जहां की चुनी हुई सरकार ने ढेरों कानून पास किए, पर गवर्नर उस पर दस्तखत करने को तैयार नहीं हैं। एक व्यक्ति विशेष में जनतंत्र को गुलाम बना दिया गया है। ये जुडिशरी, राज्य सरकारों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों से लड़ रहे हैं। अगर हम लड़ाई-झगड़ा छोड़ मिलकर काम करें, तो भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज दिल्ली सरकार की तरफ से छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदेमातरम्’ गीत के साथ हुई। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी और छत्रसाल स्टेडियम ‘भारत माता’ की जयकारे से गूंज उठा। परेड कमांडर एसीपी पी. अभिनंदन के अनुरोध पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने निरीक्षण जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। निरीक्षण जीप में सवार मुख्यमंत्री ने तीन टुकड़ियों में विभाजित दिल्ली पुलिस का दल, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। परेड की सभी टुकड़ी सीएम अरविंद केजरीवाल को सलामी देते हुए उनके सामने से गुजरी। दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस का पाइप बैंड, होमगार्ड, एनसीसी, सरकारी स्कूलों के बच्चे के परेड दल ने भी मुख्यमंत्री को सलामी दी।

Related posts

देश में चल रही इंडिया गठबंधन की प्रचंड लहर- जयराम रमेश

Ajit Sinha

पुलिस कर्मियों एवं जनता के लिए पुलिस स्टेशनों में सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं: उप-राज्यपाल

Ajit Sinha

प्रेमिका शादी का दबाव बना और बहन की सम्पति में से हिस्सा मांग रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को फेंक दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x