Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

कातिलाना हमले का वांछित आरोपित फरीदाबाद के रोशन नगर से पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एनडीआर क्राइम ब्रांच, आर के पुरम  की टीम ने कातिलाना हमले के एक वांछित आरोपित को एसआर गार्डन , रोशन नगर , फरीदाबाद , हरियाणा से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम योगेश उर्फ़ योगी हैं। ये आरोपित काफी समय से अपने बड़े भाई के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस की माने तो इस आरोपित के खिलाफ थाना संगम विहार , दिल्ली में दर्ज मुकदमा संख्या-843 , 2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 व 34 में अरेस्ट किया गया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक  दिनांक 3-4. 12.2022 की दरम्यानी रात शिकायतकर्ता समीर खान, 20 वर्ष निवासी संगम विहार, दिल्ली अपने घर जा रहा था। आरोपित रोहित, रवि, अमन व योगेश उर्फ योगी ने गाली-गलौज करते हुए कातिलाना हमला कर दिया। आरोपित  योगेश उर्फ़ योगी ने एक देशी पिस्टल से शिकायतकर्ता समीर पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई,  लेकिन शिकायतकर्ता ने खुद को गोली लगने से बचा लिया। लोगों को इकट्ठा होने के कारण सभी हमलावर भाग खड़े हुए। पीड़िता को चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद, एफआईआर संख्या- 843/2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 307/34 आईपीसी के तहत पीएस संगम विहार , दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था। घायल ने एक आरोपित  रोहित की पहचान की। विवेचना के दौरान 3 अभियुक्तों रोहित, रवि एवं अमन को स्थानीय पुलिस द्वारा अर्रेस  किया गया परन्तु अभियुक्त योगेश शर्मा उर्फ योगी कानून के शिकंजे से फरार हो गया था।

Related posts

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने “सद्दाम गौरी गौरव झार”गैंग का सक्रिय गैंगेस्टर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: होली पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी

Ajit Sinha

पत्नी के चरित्र पर शक था, इसीलिए उसकी हत्या कर उसके शव को पंखे पर लटका, आत्महत्या का रूप देने वाला पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x