Athrav – Online News Portal
दिल्ली स्वास्थ्य

लोक कल्याण समिति द्वारा 100 से अधिक मीडिया कर्मियों के परिवार के स्वास्थ्य की जांच की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: लोक कल्याण समिति द्वारा फ्री आंख और स्वास्थ्य की जांच शिविर का आयोजन सुचेता भवन, विष्णु दिगम्बर मार्ग आईटीओ पर किया गया । मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के लिए आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों ने अपने आंख और स्वास्थ्य की जांच कराई । शिविर में आए मीडियाकर्मियों ने लोक कल्याण समिति और इंडियन मीडिया वेलफेयर का आभार जताते हुए कहा कि मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ।

वहीं इम्मा के अध्यक्ष राजीव निशाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपनी एसोसिएशन की तरफ से समय-समय पर इस तरह के आयोजनों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों पर काम के प्रेशर को कम करने के लिए मेडिटेशन कैम्प भी लगाते हैं तो उनको फिट रखने के लिए यमुना क्रिकेट ट्रॉफी का भी आयोजन करते हैं।

इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना ने लोक कल्याण समिति की महासचिव हरिता गुप्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि इतने कम समय में हमारा अनुरोध स्वीकार कर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। उसके लिए तहे दिल से लोक कल्याण समिति का इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन धन्यवाद करती है और आशा है भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग पत्रकारों को मिलता रहेगा।

Related posts

AIADMK नेता का दावा- मौत से पहले जयललिता के साथ की गई थी बदतमीजी

Ajit Sinha

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार द्वारा लागू की गई श्रम संहिताओं के कारण मजदूरों का शोषण चरम पर

Ajit Sinha

कांग्रेस बोली- भाजपा ने पश्चिम बंगाल में धांधली कर करीब 100 सीटें जीतीं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x