Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

जम्मू और कश्मीर में 22 से भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरीके से रहेगी-जयराम रमेश को लाइव सुने इस वीडियो में


अजीत सिन्हा /नई दिल्ली
जयराम रमेश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों, जैसा कि आप जानते हैं आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए विश्राम का दिन है। कल सुबह लुधियाना के पास से फिर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होगी और 15 तारीख को 1 बजे राहुल गांधी जालंधर में पत्रकार सम्मेलन संबोधित करेंगे और 19 तारीख को 12:30 और 1:00 बजे के बीच में पठानकोट में एक पब्लिक रैली होगी। उसके पहले 18 तारीख को एक दिन के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हिमाचल प्रदेश में होगी, कांगड़ा जिले में, पर रात फिर हम पंजाब में प्रवेश करेंगे और 19 तारीख को पठानकोट में रैली है और 19 की शाम को हम जम्मू पहुंचेगे और 20 तारीख से जम्मू में कार्यक्रम होगा। 21 तारीख को विश्राम का दिन है। तो जम्मू और कश्मीर में 22 से भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरीके से रहेगी।

आज मैं ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के बारे में और कुछ जानकारी देना चाहता हूं। जैसा कि आप जानते हैं 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक कांग्रेस पार्टी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की घोषणा की है। ये त्रिस्तरीय अभियान है ब्लॉक के स्तर पर, जिले के स्तर पर और राज्य के स्तर पर। इस अभियान के दौरान हमारे ढाई लाख ग्राम पंचायतों, करीब 6 लाख गांवों और करीब 10 लाख मतदान केन्द्रों को कवर किया जाएगा। ऐसा अभियान, मैं समझता हूं कांग्रेस पार्टी ने पहले कभी नहीं किया है इस भारी मात्रा में। 2 महीने का अभियान है और हर राज्य की राजधानी में एक ‘महिला यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।

पद यात्राएं होंगी ब्लॉक के स्तर पर, जिले के स्तर पर अधिवेशन होंगे, जहाँ राज्य के नेता और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी जाएंगे और राज्य की राजधानी में, जैसा मैंने कहा मुख्य कार्यक्रम होगा, एक महिला यात्रा। 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक ये अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान से हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। कोशिश की जाएगी कि हम हर घर तक पहुंचें और हर घर में हम राहुल गांधी जी का एक खत और मोदी सरकार के खिलाफ हमने जो चार्जशीट तैयार की है, जो उसकी विफलताएं हैं पिछले 8 सालों में, उसके बारे में एक रिपोर्ट तैयार

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग मुकुल वासनिक गुजरात के प्रभारी सचिव और रणदीप सुरजेवाला मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव बने।

Ajit Sinha

लाश की फोटो ले रहा था फोटोग्राफर, तभी मुर्दे के मुंह से आई आवाज और…

Ajit Sinha

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शहीदों के परिजनों, CAPFs और नक्सल पीड़ितों के साथ मुलाकात व चर्चा की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x