Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

विजिलेंस टीम ने सब-इंस्पेक्टर को 30000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने नूंह जिले में तैनात पुलिस विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर को 30000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नूंह जिले के पिंनगवा थाने में तैनात आरोपी एसआई भरत पाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सब-इंस्पेक्टर एक केस में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने के एवज में पीड़िता के पिता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत पुष्टि के बाद, ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी एसआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

प्रयास वैलफेयर एसोसिएशन ने 6000 बच्चों को किताबें,1000 बच्चों जूते बांटें

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात गांव फरीदपुर में एक वाटिका मालिक ने चल रही रिसेप्शन पार्टी में अपने ही दोस्त दर्शन कौशिक की गोली मार कर की हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड घटिया राजनितिक से ग्रस्त हैं, जहां सौंदर्यीकरण होना था ,वहां तो अवैध शोरूम और दुकानें खुली हैं,होगी कार्रवाई ।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x