Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 15 घंटे के भीतर कुरुक्षेत्र में हुए महिला डॉक्टर के मर्डर व लूट मामले का किया पर्दाफाश, 5 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने गत 9 जनवरी, 2023 को कुरुक्षेत्र में हुई सनसनीखेज महिला डॉक्टर हत्याकांड का 15 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर नकदी और गहने लूटने वाले सभी पांच बदमाशों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने जब पेहवा-ढांड रोड पर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है।

पकडे़ गए आरोपियों में से चार कैथल जिले के रहने वाले हैं और एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। पांचो आरोपी कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित मकान में महिला डॉक्टर की हत्या व लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेंद्र सिंह भोरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसका खुलासा करने के लिए ने एक एसआईटी का गठन किया। पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी और अन्य इनपुट के तहत कार्य करते हुए एक मुठभेड़ के बाद सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। गत 9 जनवरी 2023 को आरोपियों ने कुरुक्षेत्र सैक्टर- 13 अतुल क्लिनिक के प्रथम तल पर स्थित एक घर में घुसकर महिला डॉक्टर विनीता अरोड़ा की हत्या कर दी और नकदी व गहने लूट कर फरार हो गए थे।

Related posts

गुरुग्राम जिला में सर्वसम्मति से नियुक्त किए 17 मंडलों के अध्यक्ष

Ajit Sinha

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शशिबाला तेवतिया सहित 6 लोगों को जननायक जनता  पार्टी से किया निष्कासित

Ajit Sinha

सोसाइटी में कत्ल: प्यार, तकरार और फिर चला खंजर… विदेशी नागरिक का दर्दनाक अंत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x