Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस कस्टडी से लगातार 5 साल से फरार चल रहा, 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गैंग रेप के मामले में गिरफ्तारी के बाद 2019 से पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे 50 हज़ार के इनामी बदमाश को दिल्ली की कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया है. कस्टडी से फरार होने के बाद ये आरोपित पुलिस से बचकर उज्जैन, दिल्ली और पंजाब में छिपकर रह रहा था। यूपी एसटीएफ के गिरफ्त में खड़े अनुज रावत को वर्ष 2016 में अनुज ने अपने साथी अमन, अरुण और संदीप के साथ मिलकर नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवती के साथ गैंगरेप के आरोप में बीते 22 सितंबर 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

एएसपी एसटीएफ नोएडा यूनिट राज कुमार मिश्रा ने बताया कि पेशी के दौरान जब 17 दिसंबर 2019 को न्यायालय एसटीएफ प्रथम गाजियाबाद के न्यायालय में ले जाया जा रहा था उस समय वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कवि नगर में एक मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही इसकी गिरफ्तारी को लेकर 50 रुपए का इनाम रखा गया। एएसपी एसटीएफ ने बताया कि अनुज मेरठ में 12वीं की पढ़ाई के दौरान हास्टल में रहता था। वहां पर सुशील फौजी गैंग के सक्रिय सदस्य सुमित जाट निवासी मेरठ के साथ एक लड़का भी पड़ता था।

जिसके पास सुमित जाट का आना जाना था। इस लड़के के जरिए अनुज की दोस्ती सुमित जाट से हो गई। इसके जरिए ये सुशील फौजी के संपर्क में आ गया। उसी दौरान उसने अपने साथी अमन, अरुण और संदीप के साथ मिलकर नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात कों अंजाम दिया था. 17 दिसंबर 2019 पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद वह उज्जैन, दिल्ली और पंजाब में छिपकर रह रहा था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अनुज रावत कही जाने के लिए दिल्ली के आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर आने वाला है। ऐसे में तुरंत टीम को एक्टिव किया गया और मौके पर पहुंच कर अनुज रावत को गिरफ्तार किया गया। 

Related posts

दो होटलों के मैनेजर पकड़े गए, बिना आईडी लिए व रजिस्टर में बिना एंट्री के ही लोगों को ठहराते थे।

Ajit Sinha

डकैती के एक पुराने मामले में 10 वर्षों के बाद कुख्यात डकैत व हिस्ट्री शीटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

वीडियो सुने: पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले 24 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x