Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/बल्लभगढ़: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शनिवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ सेक्टर- 3 एफआरयू- टू अस्पताल में कायाकल्प अवार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता और एसएमओ डॉ मानसिंह, डॉक्टर तरुण शर्मा, डॉक्टर गंगा कौशिक, नवीन चेची और बेहतर कार्य करने के लिए सेक्टर 3 एफ आर यू टू बल्लभगढ़ के स्टाफ और अस्पताल के अंतर्गत आने वाली आशा वर्करों को भी सम्मान किया गया है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कायाकल्प अवार्ड वितरण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है और लगातार डॉक्टरों की भर्तियां की गई है। ताकि प्रदेश में किसी को स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी ना आए।

Related posts

फरीदाबाद: पीएस खेड़ीपुल इलाके में एक सूटकेस में 30 वर्षीय महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, उस की हत्या की गई है -पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नहरपार के दो गांवों में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x