Athrav – Online News Portal
दिल्ली

केजरीवाल सरकार की विशेष तैयारी; समाज कल्याण विभाग करेगा मैगजीन लॉंच।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में समाज के शोषित और वंचित लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी के अभाव के चलते लोग सुविधाओं से वंचित न रहे और योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें, इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए मैगजीन प्रकाशित करने का फैसला किया।  इस मैगजीन के जरिये जनता तक योजनाओं की सूचना आसानी से पहुंचाई जा सकेगी जिससे की लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभान्वित हो सकेंगे।

यह मैगजीन जल्द ही जारी की जाएगी जिसमें जनकल्याण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी और उन योजनाओं के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध होगी। हर तीन माह बाद मैगजीन को अपडेट किया जाएगा। इसमें विभाग की ओर से दी जाने वाली नई सुविधाओं के अलावा दिल्ली में लोगों को मिल रहे फायदे के बारे में जानकारी होगी। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में सभी जानकारियां उपलब्ध हो और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसका फायदा पहुंचे, इसके लिए मैगज़ीन तथा अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दियें। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि मैगजीन शुरू करने से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं और इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पहली मैगजीन प्रकाशित की जायेगी। इसके लिए विभाग द्वारा एडिटोरियल बोर्ड  के गठन की शुरुआत भी कर दी गई हैl एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य जल्द ही समाज कल्याण विभाग के सभी ज़िला कार्यालयों के साथ बैठक करेंगे और  उनसे विभाग में चल रही सुविधाओं के साथ अन्य योजनाओं का फीडबैक लेंगे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि दिल्ली के लोगों तक जन कल्याण विभाग की सभी सुविधाओं को लेकर मीडिया के माध्यम से विज्ञापन के साथ ही डीटीसी बसों, मेट्रो और अन्य जगह होर्डिंग भी लगाई जाएगी। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी के अभाव के चलते लोग सुविधाओं से वंचित न रहें इसके लिए हम सभी ज़रूरी क़दम उठायेंगे। हमारा प्रयास है कि दिल्लीवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी हो जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। इसके लिए मैगज़ीन तथा अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

मोदी सरकार की सहमति से दूरसंचार कंपनियों ने जनता पर 34,824 करोड़ रू का बोझ डाला- सुरजेवाला

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल में बोले राहुल गांधी- प्रधानमंत्री मोदी तो भ्रष्ट हैं ही, तृणमूल कांग्रेस सरकार भी भ्रष्टाचार की दौड़ में पीछे नहीं-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

राहुल गांधी की 6 तस्बीरें देखें: ये पदयात्रा एक दिन राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में जरूर निखार पन लाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x