Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस कस्टडी से फरार राजीव उर्फ राका पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा ज़ोन के ईकोटेक 3 थाने से पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी पवन कुमार, 2 दरोगा और तीन कांस्टेबल निलंबित कर दिया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल राजीव उर्फ राका को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि खेड़ी निवासी राजीव उर्फ राका के खिलाफ को जिला न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी हुए थे। बुधवार को पुलिस ने राका को गिरफ्तार कर लिया। रात में पुलिस को चकमा देकर राका ईकोटेक 3 थाने से फरार हो गया। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी पवन कुमार, 2 दरोगा और तीन कांस्टेबल निलंबित कर दिया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थी।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम ने राजीव उर्फ राका को दोबारा सूरजपुर में खेड़ी गांव में उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ला रही थी। तभी वह डी पार्क चौकी के पास 130 मीटर रोड के सर्विस रोड से पुलिस पार्टी की पिस्टल छीन कर हमलावर हो गया, और पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने लगा. पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया और पुनः गिरफ्तार किया गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बीते दिसम्बर में भी दुष्कर्म का 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां वह शौचालय के बहाने पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। जिसके बाद एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड निलंबित कर दिया गया था। बाद में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने एफएनजी रोड से फरार चल रहे रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया था.

Related posts

एनफोर्समेंट ब्यूरो टीम के साथ मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा मामले में शामिल दो और आरोपित चढ़े पीएस सदर पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

दिल्ली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम की 3 लाख 10 हजार के इनामी, खूंखार बदमाश रोमिल के बीच हुई मुठभेड़, रोमिल वोहरा मारा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा थाना शहर बल्लभगढ़ को हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस थाना किया घोषित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x