Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में 10000 के इनामी बदमाश को पलवल अपराध शाखा की टीम ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: अपराध शाखा,पलवल की टीम ने आज हत्या व हत्या की कोशिश करने के मामले में फरार 10000 रुपए के एक इनामी बदमाश को चमोली, उत्तराखंड के गेरसन स्थित शिवालय आश्रम से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम ललती उर्फ़ ललित, निवासी औरंगाबाद, थाना मुंडकटी , जिला पलवल हैं। इस पर पिता -बेटे को गोली मारने का आरोप हैं , इसमें शिकायतकर्ता के भाई की मौत हो गई थी। ये जानकारी अपराध शाखा , पलवल प्रभारी विश्व गौरव ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दिए।

विश्व गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव औरंगाबाद के रहने वाले नरेंद्र ने पुलिस को एक शिकायत दी थी, जिसमें नरेंद्र ने बताया कि बीते 26 मई, 2022 की सुबह वह, उसका 24 वर्षीय भाई सुमित उर्फ कल्लू और उसका पिता भारत खेतों पर बनी डेयरी कंपनी पर काम कर रहे थे। उसी दौरान लकड़ी उठाने को लेकर हुए एक छोटे से विवाद में रंजिश रखते हुए गांव के ही रहने वाले ललित ने अपने साथियों सुमित व सुंदर के साथ मिलकर उसके भाई और पिता को गोलियां मार दी थी। तीनों हत्या के इरादे से उसके पीछे भी भागे थे। मगर उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। गोली लगने से उसके भाई की मौत हो गई थी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिस संबंध मे मुंडकटी थाने मे मुकदमा नंबर – 150, दिनांक 26.5.2022 भारतीय दंड संहिता की धारा 323,302,307,120B आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे आरोपित सुमित को अपराध शाखा ,होडल की टीम ने तुरंत अरेस्ट कर लिया था। बाकी दोनों फरार आरोपित पर एडीजीपी साउथ रेंज एम. रवि किरण आईपीएस द्वारा ₹10000 का इनाम रखा गया था। बाद में इस मुकदमे को अपराध शाखा , पलवल को सौंपा गया। उनका कहना हैं कि एक आरोपित ₹10000 के इनामी बदमाश सुंदर , निवासी गांव औरंगाबाद को अपराध शाखा पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। जिसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। फिलहाल अरेस्ट किए गए आरोपित से हथियार बरामदगी के बारे में पता लगाने के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पंखिया गिरोह का बदमाश गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दीपावली के पावन पर्व पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुआ 75 प्रतिशत मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x