Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कॉल सेंटर खोलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो युवतियों समेत तीन अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा सेंट्रल जोन स्थित सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने मेडिकल के सरकारी कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने सेक्टर- 63 में करियर जंक्शन नाम से कॉल सेंटर खोल एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम ठगी की वारदात को अंजाम दिया। बाद में दफ्तर बंद कर पूरा गिरोह ही फरार हो गया, पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस को इनके अन्य साथियों की तलाश है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े तसकीर, रितिक सिंह उर्फ लवली कौर और वैशाली पॉल को पुलिस ने सेक्टर- 63 में ऑफिस खोलकर सैकड़ों छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की रुपए की ठगी करने के आरोप में सेक्टर- 62 से गिरफ्तार किया गया है। नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि इन लोगों ने डी 247/4ए इमारत में सितंबर माह में दो फ्लोर दो लाख के किराए पर लेकर करियर जंक्शन नाम से कॉल सेंटर खोला था, दफ्तर में 100 से ज्यादा स्टाफ रखा हुआ था.

इस कॉल सेंटर से उन लोगों को फोन किया जाता था, जिनके बच्चे एमबीबीएस में दाखिला लेना चाह रहे थे या नेट का एग्जाम पास करने में के बाद अच्छे कॉलेज में दाखिला चाहते थे। इन लोगों को ऑफिस बुलाकर काउंसलिंग कराई जाती थी और छात्रों को सरकारी एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला दिलाने का लालच देकर प्रत्येक छात्र से 15 से 20 लाख रुपए लिए जाते थे।जब छात्र अपना दाखिला कराने के लिये एमबीबीएस कॉलेज जाते थे, तब छात्रों को अपने साथ हुए फर्जीवाड़ा का पता चलता था। इस गिरोह ने अब तक सैकड़ों छात्रों से करोड़ों रुपए की ठगी की है.

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि इस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया था पुलिस के पास अब तक 25 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं,और पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। तफ्तीश से पता चला है कि आरोपियों ने सबको अपने फर्जी नाम बताए थे। यह गैंग पहले भी इस तरह की ठगी की और इन पर कई केस दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड का नाम अजय आलोक बताया गया था लेकिन उसका असली नाम नीरज कुमार है उसके खिलाफ हत्या के भी दो मुकदमे दर्ज हैं पुलिस उसे पहले नोएडा से गिरफ्तार भी किया था.

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 48 ने आज कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की पटियाला कोर्ट से ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया हैं।

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी : जिला समाज कल्याण कार्यालय नूंह में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, स्टोर कीपर मुकेश कुमार रंगे हाथ पकड़ा।

Ajit Sinha

पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने 16 मंजिल ईमारत से कूदकर अपनी जान दे दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x