Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल से बृज परिक्रमा के लिए बनेगा रोड – डिप्टी सीएम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में पड़ने वाले बृज परिक्रमा की कुल लंबाई 37.85 किलोमीटर है जिसमे से 6.25 किलोमीटर पुन्हाना निर्वाचन क्षेत्र में और 31.60 किलोमीटर होडल निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। उन्होंने बताया कि होडल निर्वाचन क्षेत्र में 30.10 किलोमीटर लंबाई में सड़क पहले से मौजूद है और शेष 1.50 किलोमीटर लंबाई के लिए सरकार ने भूमि की खरीद के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है जो कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रक्रियाधीन है। दुष्यंत चौटाला ने आगे बताया कि यमुना नदी पर पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाना है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन के एक सदस्य द्वारा पीपली से यमुनानगर तक सड़क को चार मार्गीय बनाए जाने के सवाल पर बताया कि राज्य सरकार ने इस मार्ग को केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए अनुरोध किया है और इस बारे में प्रपोजल भी बन चुका है, जो कि पटियाला-चीका-पिहोवा-पिपली-लाडवा-यमुनानगर तक बनना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि अगर केंद्र सरकार भारतमाला के तहत इस रोड को नहीं बनाती है तो राज्य सरकार स्टेट हाईवे बना कर इस सड़क को चार मार्गीय बनाने का काम करेगी। एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में डिप्टी सीएम ने बताया कि टोहाना से रतिया तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक का सर्वे करवाया जाएगा, अगर वाहनों की संख्या नियम के तहत पाई गई तो सड़क को चार मार्गीय बनाया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के सभी बिजली संगठनों की हड़ताल के समर्थन में हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन का प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, विधायक राजेश नागर ने किया शिलान्यास

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x