Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बिजनेसमैन को रोंग साईड कार चला रहे बदमाशों को टोकने पर पीट -पीट कर हत्या कर दी-केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बीती देर रात एक बिजनेसमैन को रोंग साईड कार चला रहे बदमाशों को टोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी । रोंग साईड कार चला रहे कार सवार बदमाशों को इतना गुस्सा आया कि कार में बैठे 5 बदमाशों ने बिजनेसमैन की बुरी तरह पिटाई कर दी जिसके चलते इलाज के दौरान बिजनेसमैन की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि बीच-बचाव करा रहे बिजनेसमैन के साले को इस झगड़े मे चोंटें आई है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के चश्मदीद मृतक के साले के बयान पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह वही मृतक बिजनेसमैन शिवकुमार है जो बीती रात संजय कॉलोनी इलाके में अपनी वर्कशॉप को बंद कर अपने साले दीपांशु के साथ घर लौट रहे थे कि जैसे ही यह पर्वतीया कॉलोनी इलाके में पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी जिसे देखकर उन्होंने कार सवारों को कार धीरे और संभाल कर चलाने के लिए टोक दिया । बस इसी टोकने के चलते बदमाश तैश में आ गए और कार में बैठे पांचों बदमाशों ने शिव कुमार और उनके साले पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया । इस हमले में शिव कुमार के सिर में चोट आई जिसे इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया

जहां से डॉक्टरों ने उसे फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया । लेकिन सुबह होते होते 4:00 बजे शिवकुमार की फिर तबीयत बिगड़ी जिसके बाद शिवकुमार को आनन-फानन में फरीदाबाद के एक निजी और एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया । लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले शिवकुमार की मौत हो चुकी थी डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस के मुताबिक इस मामले में मृतक के साले दीपांशु जो कि इस घटना का चश्मदीद है, उसके बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है जल्दी हमला करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में की जबरदस्त तोड़ फोड़। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड रेन बसेरा में सोने गए शख्स की पीट- पीट हत्या करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने दो  निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य चालू रखने पर एक -एक लाख का लगाया जुर्माना। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x