Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फीवा व ओमेक्स द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगें -आकाश गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एंव ओमेक्स ने संयुक्त रूप से आने वाले 25 दिसंबर-2022, रविवार को वर्ल्ड स्ट्रीट,ग्रेटर फरीदाबाद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा हैं। इस विशाल रक्तदान शिविर में फीवा संस्था के स्टाफों  और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया, जो बाइक चलाते हैं,वह लोग यदि रक्तदान करते हैं, तो उन्हें अच्छे ब्रांड का हेलमेट दिया जाएगा, ताकि वह लोग सुरक्षित तरीके से अपना बाइक चला सके। ये जानकारी फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने दी।      

प्रधान आकाश गुप्ता ने “अथर्व न्यूज़” से खास बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 25 दिसंबर को ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में होने वाले ये विशाल रक्तदान शिविर भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98 वें जन्मदिन को सुशासन के दिवस के रूप में एंव गुरु गोविन्द जी के छोटे साहिबजादे को शहादत को समर्पित हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि उनके संस्था में 500 से अधिक सदस्य हैं, इनमें से कोई भी सदस्य या उनके स्टाफ और पत्रकार लोग जो रोजाना बाइक चलाते हैं, और वह रक्तदान करते हैं, तो उन्हें एक अच्छे ब्रांड का हेलमेट दिया जाएगा,

ताकि वह लोग सुरक्षित रह सके, क्यूंकि उनका जीवन हम सब के लिए बहुत ही मायने रखती हैं। उनका कहना हैं कि इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रविवार को सुबह के 9 :30 बजे करेंगे। और विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहेंगे। उन्होनें ये भी कहा कि जो लोग रक्तदान करना चाहते हैं, वह लोग इस विशाल रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान दे सकतें हैं, ताकि उनके दिए ब्लड किसी के जीवन बचाने के काम आ सकें, यही मानवता हैं,      

Related posts

फरीदाबाद: घर पर ही करे छठ पूजा, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है-डीसीपी डा. अर्पित जैन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम ने आज बने अवैध बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर सहित कई इकाइयों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की गई थी 12 लाख रुपये की लूट के मामले में चौथा आरोपित पकड़ा गया, 11,30,000 रुपए बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x