Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फिल्म ‘डर’ की तरह सनकी आशिक के खौफ में जी रही महिला जीवन तिनकों- तिनकों बिखर में गया,अब अरेस्ट किया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: जब रील की कहानी रियल लाइफ में होने लगे तो जीवन किस प्रकार तिनकों-तिनकों में बिखर जाता है का मंजर जेवर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को झेलना पड़ रहा है. फिल्म डर की तरह वह अपने कॉलेज के साथी के खौफ में जी रही थी जो उसका पीछा करता,जान से मारने की धमकी देता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था,जब महिला की शादी हो गई तो आरोपी ने पीछा नहीं छोडा, उसके पति को मैसेज और फोन कर इतना भ्रमित कर दिया की महिला का गृहस्थ जीवन भी बर्बाद हो गया. अब पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

जेवर पुलिस की गिरफ्त खडे निवासी ग्राम अच्छेजा मनीष को जेवर कोतवाली पुलिस ने कस्बा जहांगीरपुर से गिरफ्तार किया गया है। मूल निवासी अलीगढ़ और वर्तमान में कस्बा जहांगीरपुर रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. महिला ने जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरे साथ पढने वाला लडका मनीष उसका पीछा करता, जान से मारने की धमकी देता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था जब उसके परिवार उसकी शादी कर दी,  तब भी  उसने उसका पीछा नहीं छोडा, पति को गन्दे-2 मैसेज कर भ्रमित कर दिया तो हमारी शादी तुडवा दी. मुझे व्हाट्सएप पर एवं कॉल  कर धमकियाँ देता है कि अगर तूने मुझसे शादी नहीं की तो तेरा व तेरे परिवार की जिन्दगी बर्बाद कर दूँगा.

इसकी शिकायत जब मैंने अपने पिता व भाई से की तो उन्होने मनीष को समझाया, लेकिन मनीष ने मेरे पिता व भाई को भी जान से मारने की धमकी दे डाली.खौफ के साये में जी रहे महिला के परिवार ने इसकी शिकायत डीसीपी वीमेन सेफ्टी सेल से की तो उन्होंने दोनो पक्षो को बुलाकर आरोपी मनीष को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो. लेकिन मनीष बाज नहीं आया दो दिन बाद फिर से धमकियां देना शुरू कर दिया और कहा तेरा बाप कहीं तेरी शादी करा दें, तुझे व तेरे परिवार जीने नहीं दूंगा और जान से मार दूँगा. डीसीपी वीमेन सेफ्टी सेल को जब महिला ने बताया और मैसेज दिखाए  तब डीसीपी के निर्देश जेवर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related posts

नॉएडा: झमाझम बारिश पूरे नोएडा सराबोर, किसी के लिए राहत, किसी के लिए मुसीबत-देखें वीडियो

Ajit Sinha

एक घर में घुस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकुओं से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी-पुलिस ने की जांच की कार्रवाई।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस के मुठभेड़ के दावों पर उठे सवाल, पुलिस ने दावों को खारिज कर, जांच हुई शुरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x