Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एटीएम काट कर 15 लाख 88 हजार रूपए चोरी के आरोपित को क्राइम ब्रांच -56 ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -56 की टीम ने आज एटीएम मशीन काट कर 15 लाख 88 हजार रुपए की नकदी निकालने वाले एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम शौकत , निवासी शिकार पुर , के तावडू , जिला नूंह हैं। इससे पुलिस ने लूट की रकम में से कुल 18000 रुपए बरामद किया हैं, इससे पहले पुलिस ने इस के दो साथी आसिफ व असरुफ अरेस्ट कर चुकी हैं,इनमें आसिफ से 4000 व असरुफ  2. 10,000 रुपए बरामद किए थे। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम शौकतहै। ये आरोपित नहूं जिले के तावडू के गांव शिकारपुर का रहने वाला है। आरोपित  ने वर्ष 2018 में अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर फरीदाबाद के सोहना रोड पर एटीएम को रात के समय काट कर 15,88000 रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित के अन्य दो साथी आसिफ और असरुफ को पहले ही अरेस्ट  किया जा चुका है।

आरोपित आसिफ से 4000/- और आरोपी असरुफ से 2,10,000 रुपए बरामद किए जा चुके है। आरोपित शौकत  को पुलिस टीम ने नहूं से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित से पूछताछ में 18000/-रुपए नगद बरामद हुए है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।  

Related posts

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में गोल्डन जुबली एलुमनी मीट ‘संगम-2026’ का आयोजन 12 फरवरी को

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ये पंछी मुझे बचपन की याद दिलाती हैं, पंछी प्रोजेक्ट 22 अप्रैल को लांच होगा । विपुल गोयल

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने नववर्ष 2024 का स्वागत विशेष हवन से किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x