Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 5000 रूपए के इनामी अपराधी तारीफ़ को क्राइम ब्रांच -56 ने 3 साल के बाद अरेस्ट किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच -56 की टीम ने आज गोकशी के मामले में वर्ष 2019 से लगातार फरार चल रहे 5000 रूपए इनामी एक अपराधी को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम तारीफ़ हैं जो मेवात का रहने वाला हैं। इसके खिलाफ सराय ख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज हैं , और इसके दो साथी पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं। पुलिस ने आज आरोपित तारीफ को अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम तारीफ है जो मेवात जिले में टाई गांव का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ वर्ष -2019 में गोकशी तथा अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत सराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गौ तस्करी की थी और पुलिस द्वारा रोके जाने पर उनपर हमला करके फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपितों को अरेस्ट कर लिया। आरोपित तारीफ पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रहा था।

उनका कहना हैं कि अदालत द्वारा आरोपित के मामले में अप्रैल 2022 में पीओ घोषित किया गया था जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच ने सूत्रों के आधार पर आरोपित को सराय एरिया से काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी पुलिस थाना धौज में गोकशी और पीओ के 2 और मुकदमे दर्ज है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने ट्रकों की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार,चोरी के 3 ट्रकों को किया बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बीजेपी गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है – विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाएं सहित कुल 20 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x