Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

राहुल गांधी की पदयात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर होने वाले भव्य स्वागत समारोह में तिगांव क्षेत्र से 10000 लोग होंगें शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:”भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चल रही पदयात्रा आने वाले 23 दिसंबर को हरियाणा के नूंह के रास्ते पलवल होते हुए फरीदाबाद पहुंचने वाली हैं, जहां पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक ललित नागर तिगांव क्षेत्र के गांव-गांव जाकर राहुल गांधी की होने वाली विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित कर रहे हैं। उनका का कहना हैं कि फरीदाबाद में राहुल गांधी का ऐसा भव्य स्वागत होगा जो बिल्कुल ऐतिहासिक होगा, जिसे आने वाले समय में लोग याद रखेंगे।

पूर्व विधायक ललित नागर ने “अथर्व न्यूज़” से खास बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा की भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई हैं, इस भव्य स्वागत समारोह में उनके तिगांव विधानसभा क्षेत्र से लगभग 10000 से अधिक लोग शामिल होंगें, वह खुद 1000 लोगों के साथ मेवात में जाएंगें और उनके साथ पैदल चल कर फरीदाबाद तक आएंगें, जहां पर उनका भव्य स्वागत होना हैं, और फरीदाबाद में नेशनल हाइवे-2  स्थित गोपाल गार्डन में एक विशाल जनसभा होना हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि अभी तो पुरे तिगांव क्षेत्र के सभी गांवों और कॉलोनियों में जा- जा कर राहुल गांधी की होने वाली विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित कर रहे हैं,

तिगांव क्षेत्र से उस दिन यहां से हजारों लोग अलग-अलग बसों में सवार होकर फरीदाबाद नेशनल हाइवे -2, फरीदाबाद -दिल्ली रोड स्थित गोपाल गार्डन में पहुंचेंगे, जहां पर उनका भव्य स्वागत होना, और वहीँ , पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इस स्वागत समारोह की तैयारी में सजे हुए अवस्था में घोड़े, ऊंट, सपेरे , डीजे, ढोल नगाड़े की विशेष व्यवस्था की गई हैं, की गूंज सिर्फ फरीदाबाद में नहीं होगी, की गूंज पुरे हरियाणा में नहीं , बल्कि पूरे देश में होगी । भव्य पंडाल की व्यवस्था हैं। इसके वह फिर से 6 जनवरी राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे।        

Related posts

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच- 85 ने 25.700 किलोग्राम पटाखे किए जब्त, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

नए भारत की सेना ने पाक को हवा में ही उड़ा दिया : धनखड़

Ajit Sinha

पंचायती राज विभाग की क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x