Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के डी.आर चौधरी आज बने प्रधान व दीपक छाबड़ा बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-पढ़े


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के आज चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह की देखरेख में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दो बजे तक चली। जिसमें प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए 201 मत डाले गए। जिसमें से 123 मत डीआर.चौधरी को मिलें। जबकि ए.के. चौधरी को 77 वोट मिलें। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए दीपक छाबड़ा को 107, जबकि हरेन्द्र सैनी को 93 मत प्राप्त हुए। इस मौके पर कुछ मत रिजेक्ट भी हुए।

नरेन्द्र सिंह चुनाव अधिकारी ने डीआर चौधरी को प्रधान तथा दीपक छाबड़ा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की घोषणा की। इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट के लिए राजेश गुप्ता, महासचिव राजेंद्र शर्मा, ज्वाईंट सेक्रेटरी बृज मोहन सैनी, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, लाइब्रेरियन हरेन्द्र फोगाट, एग्जीक्यूटिव मेंबर अमित कुमार को पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिया गया था। 
इस अवसर पर जीते हुए और चुने गए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप सेठी, हुकम सिंह भाटी, एस.एन. त्यागी, के.के. मिश्रा, बलवीर सिंह, संजय डिन्डे, सुभाष भारद्वाज, महेश शर्मा, अजीत भाटी, कमल लखानी, खेम सिंह, अजय सिंह, अभिषेक, दीपक गेरा, सतेन्द्र यादव, अरविंद पटेल सहित अन्य टैक्स बार के अधिवक्ताओं ने माला पहना व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हिट एंड रन मोटर एक्सिडेंट केस में सरकार दे रही है पीड़ितों को आर्थिक सहयोग : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद सीआरपीएफ की पासिंग आऊट परेड में उप-राष्ट्रपति बैंकया नायडू ने निशांत यादव को बैस्ट कैडेट अवार्ड से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा स्पेशल लोक अदालत का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x