Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: अकॉर्ड हॉस्पिटल की नर्स कविता द्वारा आत्महत्या के मामले में आरोपित नर्सिंग आशीष अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अकॉर्ड हॉस्पिटल की नर्स कविता के आत्महत्या के मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एशियन हॉस्पिटल के एक नर्सिंग को अरेस्ट किया हैं , अरेस्ट आरोपित का नाम आशीष हैं, ये आरोपित शादी करने के लिए लगातार मृतका कविता पर दबाव बना रहा था। गुरुग्राम के हॉस्पिटल ये दोनों एक साथ काम किया करते थे। मृतका कविता आशीष की उम्र ज्यादा होने की वजह से वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। थाना खेड़ीपुल ने आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम आशीष है जो गुरुग्राम के सिद्रावली गांव का रहने वाला है। गत 5 दिसंबर को कविता ने पलवली गांव में स्थित एकॉर्ड हॉस्पिटल के हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक नर्स कविता के परिजनों की शिकायत के आधार पर कल मंगलवार को आरोपित के खिलाफ खेड़ी पुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मृतका के परिजनों ने आरोपित द्वारा कविता पर शादी का दबाव बनाने की बात कही थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि मरने से पहले कविता ने बताया था कि आशीष उसे बहुत परेशान कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश की गई जिसे गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया।

उनका कहना हैं कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की आयु करीब 35 वर्ष है और वह एशियन हॉस्पिटल में नर्सिंग का काम करता है। आरोपित पिछले करीब 3-4 साल से कविता को जानता था। कविता तथा आशीष इससे पहले गुड़गांव के एक हॉस्पिटल में नर्सिंग का काम करते थे। इसके पश्चात कविता फरीदाबाद के एकॉर्ड हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी तथा आरोपित आशीष एशियन हॉस्पिटल में नर्सिंग का कार्य करने लगा। आरोपित काफी समय से कविता पर शादी करने का दबाव बना रहा था परंतु एज डिफरेंस ज्यादा होने की वजह से कविता शादी के लिए मना कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि कविता द्वारा आत्महत्या करने से पहले आरोपित ने कविता के नंबर पर दर्जनों बार फोन किया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 50 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता रैली निकली,”कैंसर को डिटेक्ट करो, खुद को प्रोटेक्ट करो” के जरिए जागरूक किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित गीतांजलि स्टूडियो,हेयर- ब्यूटी-मेकअप में लाखों की चोरी, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x