Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय

फरीदाबाद: छोटे -छोटे गरीब बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में ग्रीन फील्ड की माता साहिब कौर फ्री एजुकेशन सेंटर की सराहनीय पहल।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट मल्होत्रा
फरीदाबाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,प्लॉट नंबर -3263 , ब्लॉक सी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में “माता साहिब कौर फ्री बेसिक एजुकेशन सेंटर” बीते साढ़े 3 सालों से लगातार चलाती हुई आ रही हैं, जिसमें गरीबों के बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। स्लम बस्तियों के 100 से अधिक बच्चों को पढाई के साथ -सात, खेलने-कूद ने, गाने -बजाने के तौर तरीके फ्री में सिखाई जा रही है। मासूम बच्चों के खिले चेहरे और उनकी मुस्कान से एक नई ऊर्जा, फ्री में सेवा दे रही शिक्षित महिला टीचरों के चेहरों पर ख़ुशी बखूबी दिखाई दे रही है। सभी टीचरों ने गरीबों के बच्चों को पढ़ा कर, जो दिली ख़ुशी मिलती हैं, उसका अंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।


उपरोक्त संस्था के प्रधान,सरदार जसविंदर सिंह बताते हैं कि उनके नेतृत्व में 7 सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें रमनदीप कौर, पुखराज सभरवाल,गुरविंदर चड्ढा,अंजली मल्होत्रा, मीणा सहगल ,मेघा शारदा, अमरदीप आहूज को शामिल गया है। ये सभी शिक्षित लोग है, और रिटायर्ड, काफी अनुभवी और सक्षम लोग हैं, ये सभी लोग 100 से अधिक गरीब बच्चों को फ्री में पढ़ा रहे है, साथ में उन्हें खेलना कूदना, और गाना बजाना के तौर तरीके बखूबी सीखा रहे है। टीम में शामिल सभी लोग बड़े -बड़े पदों से रिटार्यड है। इसमें सभी धर्म के बच्चे शामिल है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनकी यह टीम स्लम- बस्तियों और झुग्गी -झोपड़ियों में जाकर गरीब बच्चों को पढाई के लिए उनके माता -पिता को तैयार करते है,और समझाते हैं। फिर उनके बच्चे यहां आकर पढाई करते है।

उनका कहना है कि यहां पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए खाना,और आरओ साफ़ पानी पीने के लिए दिया जाता है, इन बच्चों को बेहतरीन मेडिकल की सुविधा फ्री में दी जा रही हैं। सभी बच्चों को संगत की ओर से कॉपी -किताबें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां पर 5 वर्ष लेकर 14 वर्ष के बच्चे पढ़ रहे है। इसमें उपरोक्त संस्था के महासचिव कुलजीत सिंह ने कहा कि उनके यहां से गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन भी दिए जाते है। उनकी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के आसपास के रहने वाले लोगों से अपील है कि गरीब बच्चों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, और गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके गुरुद्वारा में अवश्य भेजे।


,

Related posts

फरीदाबाद : बालश्रम के विरूद्ध विश्व दिवस’ पर फरीदाबाद के लक्क्ड़पुर गांव में रैली का आयोजन।

Ajit Sinha

हरियाणा: भाजपा ने किया अनुशासन समिति का गठन: पूर्व उपाध्यक्ष नीरा तोमर को बनाया समिति का अध्यक्ष और क्या हैं- पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इलाज के बहाने 21 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने वाला आरोपित डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x