Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में 50 करोड़ की जमीनों पर लगातार तीसरी बार चला डीटीपी इंफोर्स्मेंट का बुलडोजर, केस दर्ज -देखें ताजा वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के मास्टर रोड पर एक स्कूल के निकट लगभग 50 करोड़ रूपए की इन जमीनों पर अवैध रूप से की गई कमर्शियल प्लॉटिंग को आज डीटीपी इन्फोर्स्मेंट की टीम ने एक  अर्थमूवर मशीन की सहायता तहस -नहस कर दिया। इन प्लॉटों पर कोई भी गाड़ियां पहुँच ना सकें इसके लिए इन जमीनों के मुख्य द्वार पर एक लाइन से गड्ढे खोद दी हैं। डीटीपी इन्फोर्स्मेंट की टीम ने तहस -नहस की ये कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की हैं।

डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने इस स्थान पर लगातार तीसरी बार कार्रवाई की हैं। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा का कहना हैं कि अवैध रूप से कमर्शियल प्लाटिंग करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत संबंधित थाने में भेज दी गई हैं,

आज जमीन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाएगी। खबर के मुताबिक ग्रेटर फरीदाबाद के मास्टर रोड स्थित श्रद्धा स्कूल के साथ में लगभग साढ़े चार एकड़ जमीन हैं, जिसकी लगभग पचास करोड़ रूपए हैं, अब ये जमीन बिक चुकी हैं, इस पर प्रॉपर्टी कारोबारी ने अवैध रूप से कमर्शियल प्लॉटिंग यानी एससीओ काट कर बेचनी शुरू कर दी।

अब इन प्लाटों और रोड नेटवर्क पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट लगातार अपनी कार्रवाई कर रहा हैं , आज डीटीपी की टीम ने तीसरी बार तहस -नहस की कार्रवाई इन जमीनों पर की हैं। इन प्लाटों पर अवैध रूप से बने सभी के सभी रोड नेटवर्क और एससीओ के लिए की गई प्लॉटिंग को अर्थमूवर मशीन से पूर्ण रूप से  तहस -नहस कर दिया गया हैं, जमीनों के मुख्य द्वारों पर लंबी  और गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं,ताकि इन प्लाटों पर किसी भी प्रकार का कोई भी आवागमन न हो। आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई को देख सकते हैं।     

Related posts

दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली ट्रैफिक यूनिट द्वारा तैयार दिल्ली रोड क्रैश रिपोर्ट, 2023 जारी की।

Ajit Sinha

32 वर्षीय महिला मित्र की गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के मिल्खा सिंह पार्क से एक काला नाग (जहरीला सांप ) को सपेरे ने पकड़ा,जंगल में उसे दिया छोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x