Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदबाद : क्राइम ब्रांच ने बीते 50 दिनों के बाद नियामत हुसैन हत्याकांड से उठाया पर्दा, दोस्त की पत्नी से था अवैध संबंध, अशोक कुमार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ  ने नियामत हुसैन हत्याकांड की गुथ्थी बीते 50 दिनों के बाद सुलझा लेने का दावा किया हैं। इस मामले में मृतक के दोस्त रणजीत को कोयंबटूर, तमिलनाडु के एक कंपनी से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो हत्या कारण दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध होना बताया गया हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुजेसर थाने में मुकदमा न. 483, भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 के तहत बीते 16 जुलाई 2017  को दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता अजमत अली निवासी गाजीपुर ने कहा था कि उसका जीजा नियामत हुसैन निवासी जिला छपरा ,बिहार बीते  15 जुलाई को सुबह  8 बजे अपनी कंपनी हिन्द हाइड्रोलिक प्रेस सोहना, हार्डवेयर चौक पर डयूटी पर गया था जो वापिस लौट कर घर नहीं आया जिसकी लाश साढ़े 8 बजे सुबह दूसरे दिन मेहर स्टील के पार्क में मिली हैं और उसकी तेजधार हथियार से चोट लगने का कारण मौत हुई हैं।
उनका कहना हैं कि इस केस की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौपी थी।  इस वारदात को जल्द से जल्द सुलझाने हेतु उन्होनें एक टीम गठित की जिसमें  उप-निरीक्षक जमील अहमद, नरेंद्र शर्मा, सहायक उप -निरीक्षक अशोक कुमार, हवलदार आनंद व सिपाही सहदेव को शामिल किया गया। उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने जैसे ही इस केस की जांच की शुरूआत की तो उनकी जांच की सुई मृतक नियामत हुसैन के दोस्त रंजीत पर जा कर अटक गई जोकि वारदात के बाद फरार हो गया था। उनका कहना हैं कि आज आरोपी रणजीत को कोयंबटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया हैं ,वहां पर आरोपी रणजीत एक धागे बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी रणजीत ने बताया कि नियामत हुसैन उसका दोस्त था और उसकी मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण से उसकी तेजधार हथियार से एक साजिश के तहत हत्या कर दी और फरार हो गया ।
  

Related posts

फरीदाबाद मंडलायुक्त ने की चुनाव के दौरान सतर्कता एवं निगरानी प्रबंधों की समीक्षा साउथ रेंज के एडीजीपी बैठक में मौजूद

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 22 आईएएस अधिकारियों-प्रशासनिक सचिवों को अपने वर्तमान कर्तव्यों के अलावा जिला-ईंचार्ज लगाया है। 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ’हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x