Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें सभी नागरिक : डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला जिला में आधार कार्ड को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है .उपायुक्त ने बताया कि जिला फरीदाबाद में जिन लोगों के आधार कार्ड बने हुए 10 साल से अधिक का समय हो गया है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ समय के बाद आधार कार्ड का अपडेट होना अनिवार्य हो जाएगा। इसलिए जिला फरीदाबाद में जिन लोगों के आधार कार्ड दस साल  पुराने हैं, वे अपना नाम ,पता, मोबाइल नंबर को दस्तावेज साथ ले जाकर अपडेट करवा लें।सचिवालय के कमरा नंबर 11, बड़खल और बल्लभगढ़ एसडीएम कार्यालयों में भी आधार कार्ड को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है।

उपायुक्त ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सभी नागरिक आधार कार्ड को अपने वोटर आईडी कार्ड से लिंक करवा लें। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन विभाग का पुनरीक्षण अभियान अब पूरा हो गया है। इसलिए ऑनलाइन एनएसवीपी, गरूडा, वीएचए, वी-पोर्टल से भी आधार कार्ड को मतदाता  पहचान पत्र से जोड़ा जा सकता है।

Related posts

सेव अरावली ट्रस्ट ने अरावली के किनारे फैलाई गई गंदगी की सफाई की, लोगों से अपील अरावली के किनारे गंदगी न फेके

Ajit Sinha

ओमैक्स स्पा ग्रेटर फरीदाबाद में पौधारोपण करने पहुंचे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शहर की जनता को बिना डोनर लिए सिर्फ लैब चार्ज लेकर मिलेगा ब्लड,संस्था के ब्लड बैंक का केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x