Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: देश में ईडी और सीबीआई का खौफ फैलाने वाले बीजेपी को दिल्ली की जनता ने दिया अपने अंदाज में ठोस जवाब।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवेश मेहता ने बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के हुए चुनाव के परिणाम जो अब तक आए हैं, इससे ये साबित होता हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मेयर लगभग बनना तय हैं। इसका असर अब सीधे हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव पर पड़ेगा, ये आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ईमानदारी और ईमानदार सरकार की बहुत बड़ी जीत हैं,

बीजेपी ने जिस तरह से विरोधी पार्टियों को ईडी और सीबीआई का खौफ दिखा कर आमजनों में भ्रम फैलाने का घिनौना कार्य किया हैं, आज उसी का जवाब दिल्ली की जनता ने उन्हें ब्याज सहित दे दिया, अब हरियाणा की बारी हैं, यहां की जनता भी जागरूक और समझदार हैं, वक़्त आने पर सही जवाब दे देगी। वैसे भी आज जश्न मनाने का दिन हैं, आज लगभग दोपहर के साढ़े 3 बजे वह विजय जुलुस निकालेगें। ये विजय जुलुस सेक्टर -29 चौक से ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार के रास्ते नई सब्जी तक जाएंगें।
सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि जब हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी, तभी तो फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी। और आगामी नगर निगम चुनाव बहुमत के साथ जीतेगी और मेयर भी आम आदमी पार्टी का होगा। फिर फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में उम्मीद से कहीं ज्यादा विकास कार्य होंगे , ताकि जनता का आशीर्वाद हमेशा आम आदमी पार्टी के ऊपर बना रहे, खास तौर पर उन पर।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने होटल मालिक के साथ मारपीट, होटल में तोड़फोड़ और फायरिंग कर भागने वाले 8 बदमाशों को धर दबोचा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कोरोना योद्धाओं और विकास दुबे के गुर्गों पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यमुना बाढ़ पीडि़त गांवों का दौरा कर किसानों व ग्रामीणों से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x