Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड में गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए बनी मुसीबत,लोग घंटों फंसे रहे जाम में।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोग रोज-रोज के जाम से बहुत ही मुश्किल में हैं, आज दोपहर मदर डेयरी के निकट सैकड़ों गाडिया दोनों तरफ जाम में फंसे रहे। इसमें स्कूली बच्चे शामिल हैं, जो अपने-अपने स्कूलों के बस में सवार थे। इस जाम के दो मुख्य कारण देखें गए हैं। देखा गया हैं कि एक तरफ तो गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे थे,दूसरी तरफ नगर निगम की सीवर साफ़ करने वाली बड़ी गाडी खड़ी थी का कर्मचारी लोग जो खुले मेनहोल की सफाई कर रहे थे।
देखा गया हैं कि जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं, एक तरफ गैस पाइप लाइन के लिए लंबी-लंबी गड्ढे खोदी हुई हैं, दूसरी तरफ मेनहोल की टूटी फूटी हुई हालत हैं, इसके अतिरिक्त सड़क के दोनों तरफ बड़ी -बड़ी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, की वजह से सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती हैं , ऐसे में मॉल रोड से बड़ी -बड़ी गाड़ियों को गुजरने में काफी दिक्कतें होती हैं, और गाड़ियों में फंसे लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाती हैं। जरुरत हैं नगर निगम प्रशासन और यूआईसी को इस समस्या को जल्द समाधान करने की।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में छोटी सरकार को दिलवाई गई विधिवत शपथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सारन पुलिस ने एक कैंटेनर से अंग्रेजी शराब की 203 पेटियों को किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार, एसएचओ वेद प्रकाश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्रों को हिरासत में लिया, छात्रों के हितों की मांगों, प्रदर्शन कर रहे थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x