Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

डॉक्टरों ने बांड नीति का किया विरोध: डॉ सारिका वर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ परफॉरमर पुरस्कार दिया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आईएमए गुड़गांव के वार्षिक समारोह का आयोजन कोरस बैंक्वेट सेक्टर- 14 में किया गया। डॉ एनपीएस वर्मा आईएमए अध्यक्ष ने कहा 200 से अधिक डॉक्टरों ने मेडिकल छात्रों के विरोध का समर्थन करते हुए फ्लैश लाइट लेकर बांड नीति के खिलाफ नारे लगाए ।हरियाणा सरकार की बांड नीति के खिलाफ एक महीने से विरोध चल रहा है। आईएमए सचिव डॉ सारिका वर्मा ने कहा अब तो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी बांड नीति को 1 साल के लिए स्थगित करने के लिए मुख्यमंत्री सीएम खट्टर को पत्र लिखा है। उनका भी कहना है ये नीति लागू करने से स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगे नहीं बल्कि ज्यादा कन्फ्यूजन फेलेगा।

आईएमए जेडीएन के राष्ट्रीय सचिव डॉ करण जुनेजा ने कहा हरियाणा सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र एक महीने से सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उनकी ड्यूटी एक या दो साल के लिए हरियाणा के सरकारी अस्पताल में लगाएं लेकिन सरकार जबरन मेडिकल छात्रों से लाखों रुपये कैपिटेशन फीस की तरह लेने पर अटल है। डॉ अजय अरोड़ा का कहना है 30 लाख की बॉन्ड पॉलिसी हरियाणा के मेडिकल कॉलेज का स्तर गिरा देगा और नीट परीक्षा के उच्च रैंकिंग वाले बच्चे हरियाणा कॉलेज में प्रवेश पसंद नहीं करेंगे डॉ वंदना नरूला का कहना है आईएमए शुरू से गांव और कस्बों में सरकार क्लिनिक और छोटे अस्पताल बनाने की मांग कर रही है। 

उनकी पोस्ट निकाली जाए डॉक्टर की कमी हरियाणा में नहीं है, हरियाणा में 70% से अधिक लोगों का इलाज प्राइवेट संस्था में ही होता है गुड़गांव शहर की बात जाए तो सिविल अस्पताल 4 साल से बंद पड़ा है और अधिकांश लोग निजी अस्पताल में ही इलाज करने पर मजबूर है। वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि डॉ उषा ढल और डॉ आर के मारिया ने पुरस्कार वितरण किया l डॉ सविता चौधरी, डॉ रीमा गोयल , डॉ संजय नरूला, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ ज्योति यादव, डॉ विनीता यादव, डॉ अनीता शर्मा, डॉ श्री भगवान, डॉ संजीव चौधरी और अन्य डॉक्टर को सम्मानित किया गया तो डॉ सारिका वर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ परफॉरमर पुरस्कार र दिया गया।  आईएमए मेरठ के डॉ अनिल नौसरन को कश्मीर से कन्याकुमारी साइकिल यात्रा करने के लिए खास सम्मान दिया गया। 

Related posts

वर्ष-2019 में हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को अदालत ने दोषी करार देते हुए सुनाई उम्रकैद व जुर्माने को सजा।

Ajit Sinha

8 साल की बच्ची का अपहरण कर, उसके साथ रेप करने के आरोपित को तुरंत अरेस्ट कर, 3 दिनों में कोर्ट में किया चालान पेश

Ajit Sinha

एक शख्स के आंखों में मिर्ची का पाउडर डाला, चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, वैगनआर कार को ग्रीन फील्ड में छोड़ा, लाश को फेका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x