Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बकरीद के दिन मुझेडी गांव में दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक समुदाय के करीब 7 लोग जख्मी, पुलिस जांच में जुटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बकरीद के दिन मुझेडी गांव में दो समुदायों के बीच हुए झगडे में एक पक्ष के करीब सात लोगों को गंभीर चोटें लगने की खबर हैं, सभी घायलों को ईलाज हेतु बल्ल्भगढ़ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस अभी पूरे प्रकरण की जांच कर रहीं हैं, पुलिस की मानें तो मुस्लिम समुदाय के लोग बीते शुक्रवार को दो भैंस के कटरे को दिल्ली से लेकर आए थे,ऐसे में लोगों को लगा कि यह लोग इन दोनों भैंस के कटरों को काटेगें।

बल्लभगढ़ डीसीपी विष्णु दयाल का कहना हैं कि मुझेडी गांव में तक़रीबन छह -सात घर मुस्लिम समाज के हैं जोकि मयमबार के हैं। उनका कहना हैं कि बीते शुक्रवार को यह लोग अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली गए हुए थे वहां से उन लोगों ने इन लोगों वापिस लौटतें वक़्त दो भैंस का कटिया दे दिया जिसे लेकर अपने घर मुझेडी गांव पहुंचें तो लोगों को लगा की आज बकरीद हैं और यह लोग इन भैंस के कटियों को काटने हेतु लाए हैं और इस सोच के साथ लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों पर हमला कर दिया। उनका कहना हैं कि बकरीद के दिन यह लोग बकरे तो काटतें हैं पर भैंस के कटरे को नहीं काटतें हैं संभवता हैं कि लोगों को गलत फैमी हो गई होगी और  दोनों पक्षों के बीच झगड़े का रंग ले लिया। उनका कहना हैं कि पीड़ित पक्ष जो शिकायतें देंगें उस हिसाब पुलिस अपनी कार्रवाई कर देंगी।

Related posts

फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और सोनीपत जिलों के लगभग 50 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला-2025 को लेकर फरीदाबाद पुलिस की यातायात एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के. राव व बल्लभगढ़ डीसीपी राजेश कुमार बुजुर्ग की जान बचाने वाले सिपाही लूकवान खान को सम्मानित करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x