Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक शख्स ने आज अपनी दादी, पिता, मां व बहन की चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी से हत्या कर दी -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:थाना पालम क्षेत्र में एक शख्स ने आज अपने माता -पिता , दादी व बहन की चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी हत्या कर दी, इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरा -पूरा का परिवार एक दम से खत्म हो गया। ये सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं इसी घर का बेटा हैं, जो नशा करने का आदि हैं, और हॉल ही में नशा मुक्ति केंद्र से लौट कर आया था।

हत्या आरोपित का नाम केशव हैं, मरने वालों में आरोपित केशव की दादी, दीवानों देवी, पिता दिनेश , माता दर्शन व बहन उर्वशी हैं। खबर के मुताबिक ये पीड़ित परिवार पालम के राज नगर पार्ट -2 में रहता था, इनका यहां पर अपना मकान हैं ,मृतक दिनेश पेशे से ड्राईवर थे।

वही, दर्शन नर्स का काम करती थी, और उर्वशी ने हाल ही में फिजियोथरेपी का डिप्लोमा किया था। पड़ोसियों ने बताया कि केशव , उम्र 25 साल , जो नशे का आदी हैं।

आज नशे की लत को पूरा करने के लिए परिवार वाले उसे पैसे नहीं देते थे , इस कारण से वह छोटी- मोटी चोरियां भी करता रहता था। परिवार के लोग केशव की इस हरकत से बेहद नाराज थे।

इससे खफा होकर केशव ने आज अपनी दादी. पिता -मां व बहन की चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। ये भी खबर मिली कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित केशव घटना स्थल से भागने का प्रयास कर रहा था , तभी आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया , और इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई , और उसे अरेस्ट कर लिया। 

Related posts

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा'” के शुभारंभ की आज पहली वर्षगांठ है।

Ajit Sinha

संजय का रो रो कर बुरा हाल: मुझे मेरे मम्मी -पापा से मिलना, जब तक वह लोग नहीं मिलते मैं कुछ भी नहीं खाऊंगा।   

Ajit Sinha

गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आशिक मिजाज लड़कों पर अब रहेगी महिला पुलिस की सख्त नजर – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x