Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: इज्जत को लूटने से बचाना चाहती थी, पर दरिंदे ने महिला की सिर को दीवार में दे मारा, और उसकी हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पति से मनमुटाव के कारण खामोश बैठी महिला को कहा, मै तुझे खुश रखूंगा। तेरे को कोई परेशानी नहीं होने दूंगा, और बहुत से मीठी-मीठी बातें उससे की, ये भी कहा कि तेरे साथ शादी कर लूंगा,और महिला को पूर्ण रूप से विश्वास में ले लिया,और उसे ले गया सेक्टर-7 में गुरुद्वारे के पीछे एक पार्क के पास वहां महिला के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बना डाले, जब महिला ने उसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो, उसने महिला के सिर को दीवार में जोर -जोर से कई बार दे मारा, इसके बाद पकड़ने जाने के डर से उसी के चुन्नी से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी, वही पड़े एक प्लास्टिक के पाइप को महिला के गुदा द्वार में डाल कर वह वारदात वाले स्थान से फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित अब क्राइम ब्रांच की टीम ने नेपाल बॉर्डर के पास से अरेस्ट कर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम मनोज , निवासी नेपाल हाल सेक्टर -12 अपोजिट स्टेडियम , फरीदाबाद हैं। ये सनसनीखेज खुलासा आज डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किए हैं।

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गत 8 नवम्बर की शाम को लगभग 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 7 के गुरुद्वारे के पीछे पार्क के पास एक महिला की लाश पडी हुई है। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर वह खुद भी वारदात वाले स्थान पर पहुंचे थे , के अलावा एरिया के डीसीपी. बल्लभगढ़ कुशल लाल, एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण, क्राइम ब्रांच की टीमें, एफएसएल की टीम व थाना प्रबंधक सेक्टर-8  घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पब्लिक मैन विशाल की शिकायत पर थाना सेक्टर- 8 में  हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। 

उनका कहना हैं कि आरोपित की पहचान और पकड़ने के लिए क्राईम ब्रांच की 4 टीमें बनाई गई थी , जिसमें सीआईए सैक्टर- 85 व 30 तथा सैन्ट्रल व एन.आई.टी की शामिल किया गया।  इन टीमों ने आरोपित  को  पकड़ने  के लिए अलग -अलग  पहलुओ से जांच को आगे बढाया गया। घटनास्थल के आस-पास के कई किलो मीटर तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए । आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसके बाद हत्या आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा। 
 
उनका कहना हैं अरेस्ट किए गए आरोपित का मनोज निवासी जिला सैमका, नेपाल हाल अपोजिट स्टेडियम सेक्टर- 12, है। आरोपित ने प्रारंभिक पूछताछ मे बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और वह गत 7 नवम्बर -2022 की शाम को वह लेबर चौक सेक्टर-17, फरीदाबाद से काम करके सेक्टर- 7 से  फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। उसे एसआरएस मॉल के पास बने एक पार्क के पास सड़क किनारे एक महिला  बैठी हुई दिखाई दी, शराब के नशे की वजह से उस महिला को देखकर उसकी नियत खराब हो गई । बातचीत करने के मकसद से उसके पास गया। बात ही बातो मे पता चला की उस महिला का उसके पति के साथ मनमुटाव होने के कारण वह यहां आकर बैठी है। आरोपित ने महिला को विश्वास मे लेने के लिए सहानुभूति जताते हुए मीठी मीठी बातें करने लगा और कहा कि मै अविवाहित हूं। तेरे से शादी कर लूंगा और अच्छे से रख लूंगा। मै मजदूरी का काम करता हूं। लेकिन मै खाना- बनाना भी जानता हूं। मै तुझे खुश रखूंगा। तेरे को कोई परेशानी नहीं होने दूंगा। पति से नाराज महिला आरोपित के झांसे मे आ गई। आरोपित महिला को सैक्टर- 7 गुरूद्वारे के पीछे सुनसान जगह पर ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने महिला के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बना डाले। जब महिला जोर -जोर से चिल्लाई तो आरोपित को लगा कि कोई शोर सुन कर आ ना जाए, इसलिए महिला का सिर दीवार मे दे मारा तथा चुन्नी से महिला का गला घोट दिया। महिला के चिल्लाने से आरोपित  इस कदर नाराज हुआ कि पार्क मे पड़े पाइप को महिला के गुदा द्वार मे डाल दिया और मौके से फरार हो गया। अब ये आरोपित मनोज पुलिस गिरफ्त में हैं , जिसे अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। 

Related posts

क्रिसमस-डे व नव वर्ष के सेलिब्रेशन को लेकर यातायात पुलिस फरीदाबाद की तैयारी-डीसीपी ट्रैफिक।

Ajit Sinha

एक गर्लफ्रेंड के दो बॉयफ्रेंड,एक बॉयफ्रेंड ने कहा, मेरी गर्लफ्रेंड से बात करना बंद कर दे,जब उसने बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha

सामान की कीमत को लेकर हुए विवाद हुए विवाद और मारपीट दुकानदार की मौत, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x