Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 60 वार्डो के मतदान मंगलवार को : जिला निर्वाचन अधिकारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 60 वार्डो के मतदान आज मंगलवार को डाले जाएंगे।

पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण के जिला फरीदाबाद जिला में 22 नवंबर को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के पदों के चुनाव के लिए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान किया जाएगा। आज सोमवार शाम को कर्मचारी ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं ।

जिला में जिला परिषद की 10, पंचायत समिति के 60 वार्डों के सदस्यों के लिए मतदान किया जाएगा। जबकि जिला मे कुल 226526 मतदाता हैं, इनमें से 121952 पुरुष और 100459 महिलाएं तथा ट्रांसजेंडर 15 हैं। जिला में कुल 311 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें 101 सामान्य, 90 संवेदनशील और 130 अति संवेदनशील बूथ है।

Related posts

स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन बारे अंतिम तिथि 2 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :दयालबाग स्थित अग्रवाल सोसायटी के एक फ्लैट में दो क्रिस्चन महिलाओं ने आत्म हत्या कर ली,संख्या बढ़ सकती हैं।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा की टीम ने एक स्विफ्ट कार से 13 देशी कट्टे को किया बरामद, एक तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x