Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर प्रोपर्टी डीलर से 50 लाख रुपयों की मांग कर,15 लाख रुपए वसूलने वाले 2 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बता कर होटल व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के दो आरोपितों को अपराध शाखा, सेक्टर-17 की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम विनीत और शकील हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने रंगदारी की ली गई 15 लाख कैश रुपए , वारदात में इस्तेमाल की गई टोयोटा कोरोला अल्टिस कार, दो देसी कट्टे व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गत 17 नवम्बर 2022 को पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि गत 14 नवम्बर 2022 को उसके मोबाइल नम्बर पर एक फोन कॉल आई तथा फोन करने वाले ने अपने आप को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया व 50 लाख रुपए देने की मांग की। उसने रुपए न देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने इतने रुपए न होने की मजबूरी बताई तो गत 16 नवम्बर -2022 को 15 लाख रुपए देने की मांग करते हुए सहमति दी।

उनका कहना हैं कि गत 16/17 नवंबर- 2022 की रात को फोन करने वाले व्यक्ति की धमकी अनुसार वह 15 लाख रुपए एक बैग में डालकर शंकर चौक के पास दिल्ली-जयपुर रोड पर बने पिलर के पास रख आया और छुपकर देखा तो दो लड़के एक कोरोला अल्टिस गाड़ी में आए और बैग उठाकर भाग गए। इस सम्बन्ध में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 386, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा ,सेक्टर -17 प्रभारी नरेंद्र की टीम ने कार्रवाई करते हुए धमकी देकर रुपए वसूलने वाले दोनों आरोपितों को कल शुक्रवार को बादशाहपुर, गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया हैं। अरेस्ट आरोपितों के नाम *विनीत (उम्र 27 वर्ष) व शकील (उम्र 26 वर्ष)* हैं।

आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मुकदमे में शिकायतकर्ता का एक होटल है जिसे उसने किराए पर दिया हुआ है। आरोपित विनित पहले इस होटल के रिशेप्शन पर काम करता था और शकील उसके पास आता जाता रहता था। ये जानते थे कि शिकायतकर्ता के पास अच्छी प्रॉपर्टी है तो उन्होंने इससे जबरन उगाही करने की योजना बनाई। इन्होंने स्वयं को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपित विनित उत्तर-प्रदेश से 2 देशी कट्टे व 4 कारतूस खरीदकर लाया था तथा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी विनित की है जिसको यह खुद चलाता है। उपरोक्त *वारदात में प्रयोग की गई 1 गाड़ी (टोयोटा कोरोला अल्टिस), 2 देशी कट्टे, 4 जिन्दा कारतूस व शिकायतकर्ता से वसूले गए 15 लाख रुपए की नगदी आरोपितों के कब्जा से बरामद* किए गए है।

Related posts

स्टेट विजिलेंस ने आज खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के एक इंस्पेक्टर सहित दो लोगों 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दिनचर्या में ध्यान व योग को करें शामिल, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव : रणबीर सिंह गंगवा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपित जब जेल से बाहर आया तो फिर से उस पीड़ित लड़की को करने लगा परेशान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x