Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कानून ब्यवस्था लचीलेपन की वजह से शहर में लूटपाट व छीना झपटी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ हैं, लूटती महिलाएं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मेट्रों स्टेशनों के समीप सुरक्षा ब्यवस्था में ढीलेपन की वजह मेट्रो स्टेशन के पास इन दिनों छीना झपटी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ। ताजा मामला बाटा मेट्रो स्टेशन के पास आया जहाँ लूटेरों ने एक महिला से बैग छीन कर भागने में लूटेरे सफल हो गए । इस संबंध में सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

    सुशीला देवी ने पुलिस को दिए गए शिकायत में बताया कि वह ग्राम पोस्ट शोखना, हाथरस, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। वह फरीदाबाद में किसी से मिलने हेतु मेट्रो ट्रेन से चली थी जैसे ही वह बाटा मेट्रो स्टेशन पर उत्तरी और स्टेशन प्रांगण से बाहर निकली तो लूटेरों ने उनसे उनका बैग छीन  कर फरार हो गए। उनका कहना हैं कि उनके बैग में  32000 रुपए नगद रखे हुए थे के अलावा पेनकार्ड, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड  के साथ आदि सामान थे। लोगों का कहना हैं कि पिछले कई महीनें में छीना झपटी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ हैं, जिसे शहर में आमजन सहमें हुए हैं। कारण कानून ब्यवस्था में ढीलापन बताया गया हैं।

Related posts

मानव रचना के छात्रों ने बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में स्वर्ण और रजत पदक जीता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिजली, सुरक्षा को लेकर विधायक राजेश नागर से मिले ओलिव कोर्ट के निवासी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में तीन अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़ फोड़।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x