Athrav – Online News Portal
नोएडा

पहले मुठभेड़ के दौरान फरार शातिर बदमाश, दोबारा हुई मुठभेड़ में घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा :नोएडा में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश की पहचान योगेश के रूप में हुई है। योगेश घरों में घुसकर चोरी करने वाले बदमाशों के गिरोह का सदस्य हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, तमंचा खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे बदमाश योगेश घरों में घुसकर चोरी करने वाले बदमाशों के गिरोह का सदस्य हैं। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी साद खान मियां ने बताया कि तीन अप्रैल 2022 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान योगेश फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस योगेश की तलाश की तलाश कर रही थी। हालांकि उस दौरान उसके दो साथी आबिद व मुनेश को गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग मिलकर पहले घरों की रेकी करते थे। इसके बाद बंद घरों के ताले मोड़कर वहां चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

एडीसीपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, इस दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर योगेश को आता देख उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की अपने आप घिरा देख योगेश ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई और वह गिर गया, और उसे गिरफ्तार कर किया गया। योगेश पर एनसीआर क्षेत्र में लगभग 16 मुकदमे दर्ज है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश थाना फेस-3 से तीन मुकदमे में वांछित चल रहा था।

Related posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एयरसाइड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्टेटिक के साथ पार्टनरशिप की

Ajit Sinha

दिवाली से पहले बढ़ते प्रदूषण का स्तर ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी जल रहा कूड़ा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण

Ajit Sinha

ट्रक में बने तहखाने में छुपा कर अन्य राज्यों में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 12 लाख की शराब बरामद, तस्कर फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x