Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नशा तस्कर अंगूरी देवी की 3 मंजिला इमारत पर चला जिला प्रशासन का हथौड़ा- जारी रहेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज नशा तस्कर श्रीमती अंगूरी देवी की तीन मंजिला इमारत पर तंग गली होने के कारण हथौड़ों से तोड़फोड़ की कार्रवाई की शुरू की गई हैं जो अभी आगे भी जारी रहेगी। इस गली में अर्थमूवर मशीन नहीं जा सकती थी , इस कारण से आज एमसीएफ के कर्मचारियों ने हथौड़ों से तोड़फोड़ की कार्रवाई की हैं। नशीला पदार्थ की तस्करी करने वाली अंगूरी देवी पर कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं , और ये इमारत अवैध रूप से कमाई गई पैसों से बनाई गई सम्पति हैं।   

पुलिस प्रवक्ता  ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने आज बल्लभगढ़ की नव्वुलु कॉलोनी में नशा तस्करी करके अर्जित की गई संपत्ति को ध्वस्त किया जा रहा है। नशा तस्कर अंगूरी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी में रहती है। आरोपित महिला पिछले 16 वर्षों से अवैध नशा तस्करी करती है और उसके खिलाफ फरीदाबाद में नशा तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें 5 मुकदमे थाना सिटी बल्लभगढ़ और 3 मुकदमे आदर्श नगर के शामिल है। नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से अंगूरी देवी ने नवलू कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत बनाई हुई थी जिसमें आरोपित महिला नशा तस्करी का काम करती थी। अंगूरी देवी का पति देवेंद्र पृथला गांव में एक ढाबे पर काम करता है वहीं इसका बड़ा लड़का बेलदारी का काम करता है। 

आरोपित महिला को एमसीएफ द्वारा कानून और नियमों की उल्लंघन करने पर नोटिस भी दिया गया था। आरोपित महिला द्वारा बनाई गई इस इमारत को फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा मिलकर ध्वस्त किया जा रहा है।

गली तंग होने की वजह से उसमें जेसीबी मशीन की बजाय इमारत को मैनुअली तोड़ा जा रहा है। तोड़फोड़ के दौरान डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद है जिनकी देखरेख में तोड़फोड़ की सारी कार्रवाई संपन्न करवाई जा रही है।उनका कहना हैं कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की ओर भी सूचियां तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

Related posts

डीएचबीवीएन ने आज 4 अधिशासी अभियंताओं के तबादले किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

10 करोड़ रुपए के हीरोइन के साथ दो तस्कर अरेस्ट, दिल्ली – एनसीआर व राजस्थान व उत्तर प्रदेश में करते थे सप्लाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रिदम ऑफ इंडिया व माटी बानी के मिश्रित संगीत ने बटोरी तालियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x