Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंचकूला: बेसहारा बीमार पशुओं के लिए 7 लाख रुपए की दवाईयां एसपीसीए के माध्यम से उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में आज जिला सचिवालय के सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा एसपीसीए (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स) की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसपीसीए को कार्यान्वित करने हेतु जिले में एसपीसीए की एक सुचारु युनिट हेतू चिकित्सक, पैरावेट व अन्य स्टाफ की नियुक्ति हेतू निर्देश दिए गए।

बैठक में दो गौशालाएं माधव गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट सुदर्शनपुर व कामधेनु गौशाला पिंजौर के सचिव को कार्यकारी सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के लिए अशक्तालय को दवाईयों हेतु दिए जा रहे फंड की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के बेसहारा बीमार पशुओं हेतु 7 लाख रुपए की दवाईयां एसपीसीए के माध्यम से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सचिव व अध्यक्ष की मासिक खर्चे हेतु लिमिट क्रमशः 1.00 लाख व 1.50 लाख करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगराधीश गौरव चौहान, जिला पंचायत एंव विकास अधिकारी राजन सिंगला, एसीपी सुरेन्द्र पाल सिंह, नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर अविनाश सिंगला, पशु चिकित्सक हरियाणा गौ-सेवा आयोग डाॅ. भारत भूषण, डाॅ सुभाष सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एएसआई लाइसेंस क्लर्क जितेंद्र को जो पकड़वाएगा वह 20000 रूपए का नगद इनाम एसीबी से पाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश का 69वां गणतंत्र दिवस समारोह खेल परिसार सैक्टर-12 के प्रांगण में बड़ी धूम-धाम, हर्षोल्लास,गरिमापूर्ण छटा के बीच मनाया गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 34 आईएएस एवं दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x