Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से बीमारियों से बचा जा सकता: राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: यूनिवर्सल अस्पताल बदरपुर द्वारा सुभाष अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से अस्पताल परिसर में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैम्प का शुभारंभ तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने किया। इस कैंप में ईसीजी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, इकोए अल्ट्रासाउंड, ईएनटी एवं एक्स-रे टेस्ट पूरी तरह से नि:शुल्क किए  गए। 

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस तरह के कैम्पों का आयोजन हमेशा होता रहना चाहिए। नागर ने इस मौके पर अस्पताल में आयोजित एसीएलएस ट्रेनिंग पास किए  बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। विधायक  नागर ने कहा कि इस तरह के चैकअप करा कर आप भविष्य में होने वाली बीमारियों से अपने एवं अपने परिवार का बचाव कर सकते है।
 
कैम्प में हृदय एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश जैन, जच्चा बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. रहमान, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय, फिजिशियन डॉ. संजीव दिवाकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ चौहान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश गौतम, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.रतन, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. शरद ने लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सलाह दी। 

Related posts

फरीदाबाद में जिला प्रशासन की ओर से 13 बसों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची और 1803 मरीजों की जांच की गई: डीसी

Ajit Sinha

पलवल: भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ ने किया ‘नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023’ के लिए चयन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चोर समझकर एक नौजवान लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x