Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोसाइटी में गलत ढंग से कार पार्क करने पर ऐतराज जताना एक रेजिडेंस को भारी पड़ा, नशे में धुत दबंगों बुरी तरह पीटा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र में स्थित पाम ओलंपिया सोसाइटी टावर 8 में रहने वाले एक रेजिडेंस को गलत ढंग से पार्क की गई गाड़ी पर एतराज जताना भारी पड़ गया। गाड़ी में शराब पी रहे दो लड़कों ने  उनके साथ जमकर मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।  घायल रेजिडेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो पाम ओलंपिया सोसाइटी टावर- 8  में रहने वाले एक रेजिडेंस का है रेजिडेंस का कहना है कि वह अपने घर टावर नंबर- 8 से निकल कर जा रहे थे,  टावर नंबर- 2 के पास पहुंचे तो एक लाल रंग की गाड़ी गलत ढंग से पार्क की गई थी और उसमें दो लड़के बैठकर शराब पी रहे थे.  उन्होंने गाड़ी गलत ढंग से पार्क किए जाने पर ऐतराज जताया,  तो दोनों लड़कों ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की उन्हें गंभीर चोटें आई हैं,  

बताया जा रहा है कि वे दोनों लड़के उसी सोसायटी में टावर नंबर- 8 में रहते हैं. कोतवाली बिसरख पुलिस का कहना है शिकायत मिलने पर दो लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई  की गई है. 

Related posts

तेज रफ्तार एवं लापरवाही से कार चलाते समय सिविल इंजिनियर को आई नींद में खाना खाने जा रहे लड़के को मारी टक्कर, मौत , अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:एक महिला के साथ दो लड़कों ने किया जबरन बलात्कार, विरोध करने पर पेट में घोपा चाकू, हालत गंभीर।

Ajit Sinha

दो मोस्टवांटेड रंजीत सिंह उर्फ़ चीता, उसका भाई गगनदीप उर्फ गगन व एक साथी सहित 3 लोगों को पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x