Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक गैस एजेंसी के दो वेंडरों को भरे गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करते हुए एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भरे हुए गैस सिलिंडरों में से गैस चोरी करके घरों में कम गैस पहुंचाने वाले एक गैस एजेंसी के दो ऑटो चालकों (वेंडरों) को एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने अरेस्ट किए गए चालकों के पास से एक ऑटो गाड़ी, 49 गैस सिलिंडर व दो पाइप बरामद किए हैं। इनके खिलाफ डबुआ थाने में कानून की उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं । और अरेस्ट करके दोनों आरोपित चालकों को नीमका जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में आजाद और गौरव का नाम शामिल है। आरोपित आजाद फरीदाबाद के गांव अलीपुर तथा गौरव न्यू राजीव कॉलोनी का निवासी है। पिछले काफी समय से घर में सप्लाई होने वाले गैस सिलेंडर  के बारे में काफी शिकायतें मिल रही थी जिसमें ग्राहकों को गैस सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से गैस कम गैस पहुंचाई जा रही थी। इस प्रकरण में क्राइम ब्रांच की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपितों को अरेस्ट  किया है। आरोपितों  के खिलाफ पुलिस थाना डबुआ में आवश्यक वस्तु अधिनियम चोरी तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित पर्वतीय कॉलोनी स्थित ओम साईं एचपी गैस एजेंसी में काम करते हैं और वहां से गाड़ी में गैस सिलेंडर भरकर ग्राहकों को उनके घर पर सप्लाई करते हैं। आरोपित गैस एजेंसी से सिलेंडर लाद कर चलते हैं और रास्ते में पाली -भाकरी  रोड पर जंगल में पुराने खंडहर पड़े टिन शेड के पीछे गैस एजेंसी से लाए गए भरे हुए गैस सिलेंडर से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर खाली सिलेंडर में भर लेते थे। इसके पश्चात वह ग्राहकों को सिलेंडर पहुंचाते और उन्हें गैस की पूरी मात्रा बता कर ग्राहकों को चपत लगा रहे थे। आरोपितों  ने बताया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से यह काम कर रहे थे। आरोपितों के कब्जे से 49 गैस सिलेंडर, 2 पाइप तथा 1 गाड़ी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 36 ग्राम हेरोइन, 20 किलो डोडा पोस्त, 144 ग्राम अफीम जब्त, तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लड़की को अपने बॉय फ्रेंड के साथ कार में बैठते हुए देख पिता को लगा की उसकी लड़की को किसी ने अपहरण कर लिया,लड़की घर पहुंची।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जिला कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x