Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चचेरे भाई गौरव की चाकू से गोद कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अंकित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज गांव अनंगपुर निवासी गौरव की चाकू से गोद कर सरेराह हत्या करने के मुख्य आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अंकित , निवासी अनंगपुर , फरीदाबाद हैं। गौरव का ये आरोपित चचेरा भाई हैं , इसने गत 2 -3 नवंबर को अपने साथियों के संग मिलकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। ये सनसनीखेज वारदात को रंजिशन अंजाम दिया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अंकित है। ये आरोपित फरीदाबाद के गांव अनगपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच,डीएलएफ टीम ने आरोपित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के बाद प्रहलाद पुर रोड से शराब के ठेके के पास थाना सूरजकुंड के हत्या के एक सनसनीखेज मामले में अरेस्ट किया है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिल कर अपने चचेरे भाई गौरव को रास्ते के विवाद के चलते 2-3 नवम्बर की रात को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था जिसमें गौरव की मृत्यु हो गई थी।

उनका कहना हैं आरोपित से मामले में पूछताछ जारी है आज अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिए लिया गया है। आरोपित से वारदात में प्रयोग चाकू,मोटरसाइकिल
बरामद की जानी है। आरोपित के अन्य साथियों की तलाश जारी है। जिसे जल्द अरेस्ट कर किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : शहीद संदीप काली रमन पंचतत्व में विलीन ,सैनिक सम्मान के साथ सरकारी स्कूल में की गई अंत्येष्टि, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

नाइट कर्फ्यू में चल रहा था अश्लील मुजरा, डांस और अनैतिक देह व्यापार,पुलिस ने रेड कर पांच महिलाओं समेत 36 को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के सैकड़ों फ्लैट में घुसा जहरीला धुआं, कबाड़े में लापरवाही से लगाईं आग, पुलिस आग लगाने वाले की तलाश में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x