Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया आदमपुर के नतीजों का स्वागत ,कहा- कांग्रेस को मिला 36 बिरादरी का भरपूर प्यार और समर्थन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर उपचुनाव के नतीजे का स्वागत किया है। हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस ने मुद्दों के आधार पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और पार्टी को 36 बिरादरी का भरपूर प्यार व समर्थन हासिल हुआ। हुड्डा ने सभी का धन्यवाद किया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 52000 वोटर्स ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया और सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया। हुड्डा ने कहा कि इन नतीजों से यह भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस हरियाणा के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत है।

पूरी सरकार, बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, सरकारी मशीनरी व अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा की मदद करने वाली पार्टियों के साथ होने के बावजूद कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। इन नतीजों से स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस को विकल्प के तौर पर देख रही है और 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Related posts

हरियाणा में संगठित अपराध और एक्सटॉरशन कॉल्स के खिलाफ STF का सख्त प्रहार, 2026 में अब तक 512 अपराधी गिरफ्तार

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली पुलिस और पीएम मोदी पर जम कर बरसी -लाइव वीडियो सुने। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने डयूटी में लापरवाही के मदेनजर जेई राजेन्द्र सिंह को किया निलंबित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x