Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को मिलेगी 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि: विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला में 22 नवंबर व 25 नवंबर को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों-2022 में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों में सरपंच, पंच, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन करने का निर्णय लिया है।जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कम डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है, 

जिसके अनुसार पंचायत चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सरपंच तथा पंच को क्रमश: 5 लाख रुपए व 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

इसी प्रकार सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषदों के सदस्यों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों को क्रमश: 5 लाख रुपए व 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सरकार की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि सर्वसम्मति से होने वाले चुनाव समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देते हैं। चुनावी झगड़े नहीं होते, साथ ही चुनाव खर्च भी कम हो जाता है।

Related posts

फरीदाबाद :काम से लौट रही एक महिला को सरेआम दो लड़के उठा कर झाड़ियों में ले गए और कर दिया जबरन बलात्कार, केस दर्ज ।

Ajit Sinha

सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को कुचला, मौत, चालक फरार, टेंकर को कब्जे में लिया।

Ajit Sinha

पंचकुला को गुरूग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x