Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जिला जेल फरीदाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया: जयकिशन छिल्लर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला जेल अधीक्षक फरीदाबाद ने जयकिशन छिल्लर ने बताया कि आज सोमवार दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर राष्ट्रीय एकता दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया।उन्होंने आगे बताया कि आज प्रातः जिला जेल फरीदाबाद व सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वाधान में एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधीक्षक जेल जयकिशन छिल्लर की अगुवाई में जेल के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिये जिला जेल फरीदाबाद व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जिला जेल फरीदाबाद परिसर में मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।

जिला जेल फरीदाबाद के बंदियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस को पूरे उत्साह व उमंग से मनाया गया व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जेल रेडियो के माध्यम से भी देशभक्ति के गीतों को सुनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर, अनिल कुमार उप-अधीक्षक, रोहन हुड्डा उप-अधीक्षक व जेल स्टाफ व सीमा सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा मंच 2021 में विजेताओं को सम्मानित किया

Ajit Sinha

स्कूल व कपडे की दुकान में लगी भयंकर आग में स्कूल संचालिका व उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत, खुद देखिए इस वीडियो में ।

Ajit Sinha

बड़खल फ्लाई ओवर पर टाटा इंडिगो कार में लगी भयंकर आग,वक़्त रहते कार सवार शख्स निकला बाहर। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x