Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड व सेक्टर -29 सहित पुरे शहर में आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाया- वीडियो देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आज प्रात आस्था का महापर्व छठ पूजा का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त हो गया। ये महापर्व चार दिनों तक चलने व्रत हैं। पहले दिन नहाय खाय, इसके बाद खरना जिसमें ठेकुआ व गुड़ -चावल का खिड़ विशेष रूप बनता हैं, इसके बाद तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता हैं , चौथे दिन उगते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य देने के बाद समाप्त हो जाता हैं, अब आमजनों को इस महापर्व के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। ये तस्बीर कमल झा , उनकी बहन मिन्नी ठाकुर व उनकी धर्म पत्नी विनीता झा हैं, जिन्होनें छठपूजा स्थल पूजा अर्चना की।

आज आस्था का महापर्व सभी वर्ग के लोग मानते हैं , चाहे वह आमिर हो या गरीब हो, ये महापर्व विश्वास का प्रतीक हैं , जिस पर पूर्वांचल के लोगों पूर्ण विश्वास और आस्था के प्रतीक हैं।

इस खबर में प्रकाशित वीडियो ग्रीन फील्ड कॉलोनी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट का वीडियो व सेक्टर -29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के हनुमान मंदिर के प्रांगण में मनाई जा रही छठ पूजा की हैं।

ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट व अष्टधाम सेवा समिति द्वारा सेक्टर -29 , हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के हनुमान में बड़े ही धाम के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा विधिवत रूप से आयोजित किया गया था। इसके बाद आगरा कैनाल व शहर कई सोसायटियों व कालोनियों में बड़े धूमधाम से छठ पूजा अर्चना की गई हैं।

Related posts

पुलिस केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और देश के प्रति सेवा का सम्मान है- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :टाटा स्टील कंपनी के मैनेजर अरिंदमपाल की कंपनी के कार्यालय में घुसकर बर्खास्त कर्मचारी ने गोलियों भून डाला, मौत।

Ajit Sinha

डीजीपी मनोज यादव ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के दिए दिशा-निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x