Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में श्री सिद्ध नारायण धाम में आशीर्वाद लेने पहुचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद में पहुँचकर उत्तराखंडः के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री सिद्ध नारायण धाम के संस्थापक स्वामी मधुसूदन आचार्य को शॉल व गंगा जल भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया, वही आचार्य जी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शाल,माला पहनाकर भगवान कृष्ण की मूर्ति देकर उत्तराखण्ड़ की उन्नति व चहुमुखी विकास का आशीर्वाद प्रदान किया । आचार्य मधुसूदन जी महाराज ने मुख्यमत्री से उत्तराखंड व भारत के विकास व सभी देशवासियों के लिए मंगल कामना हेतु यज्ञ के लिए संकल्प दिलवाकर हवन यज्ञ का आयोजन किया ।

इस मौके पर महाराज जी से आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आचार्य जी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया ।मुख्यमंत्री ने कहा की वह पहले में विधायक रहते हुए श्री सिद्ध नारायण धाम में आकर आचार्य जी से आशीर्वाद लेते रहे है पर मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यहां आए है और आगे भी आते रहेंगे,उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को साथ लेकर यहाँ दोबारा आएंगे ।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने घोषित किए परीक्षा परिणाम,सेवानिवृत्ति सहायक कुलसचिव को दी विदाई

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा HSDM के तहत चलने वाले 2 ट्रेनिंग सेंटरों पर मारा छापा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसकर साईं कृपा धाम सोसाइटी के प्रधान को मार डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x