Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एडवाइजरी:वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 27 और 28 अक्टूबर को फरीदाबाद मे भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहर में वीवीआईपी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी के चलते कुछ रूट्स का डायवर्सन किया गया है तो वही फरीदाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश भी रहेगा वर्जित। वीवीआईपी के आगमन पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सेक्टर- 12 रैली स्थल एवं सूरजकुंड चिंतन शिविर के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी नजर।

27 अक्टूबर को सेक्टर- 12 में होने वाली पब्लिक रैली के दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुछ रूट पर, रैली में जाने वाले व्यक्तियों के अलावा, आम आवागमन बंद रहेगा, जैसे कि

सूरजकुंड से अनंगपुर चौक मानव रचना, सिद्धदाता आश्रम, अनखीर गोल चक्कर, एशियन हॉस्पिटल से  बड़खल चौक फ्लाईओवर के नीचे से राइट ओल्ड चौक, ओल्ड चौक से सेक्टर- 17 बाईपास वाले रूट पर वीवीआईपी के आगमन के दौरान आम आवागमन बंद रहेगा।

बाईपास बीपीटीपी चौक से कोर्ट व सेक्टर 15 ए  की चौकी की तरफ जाने वाला मार्ग भी वीवीआइपी  आगमन के दौरान आम आवागमन के लिए बंद रहेगा।सेक्टर- 12 रैली स्थल पर पत्रकार बंधुओं के लिए सेंट्रल थाने की बाउंड्री के साथ से बने गेट से एंट्री होगी।

Related posts

महेंद्रगढ़ : मां दुर्गा महादेवी है जिनकी भक्ति में अदभुत शक्ति है, मोटन पम्मी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय मंत्री मनोहर,कृष्णपाल बोले, रूठों को मना लेंगे, विपुल और राजेश बोले,एक लाख वोटों से जीतेंगे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x