Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली में तिगांव क्षेत्र से हजारों लोग होंगे शामिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने 27 अक्टूबर को फरीदाबाद के सेक्टर- 12 में होने जा रही जन उत्थान रैली की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए कमर कस रखी है। उन्होंने आज धीरज नगर आदि क्षेत्रों में लोगों के साथ बैठक कर रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके लिए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के साथ बैठकें की हैं। नागर ने बताया कि तिगांव क्षेत्र की जनता भाजपा को सर्वाधिक मत देने वाली जनता है।

जो यह जानती है कि भाजपा के शासन में बिना खर्ची पर्ची के उनके बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं और बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। विधायक नागर ने कहा कि थोड़े समय पहले ही हमने अपनी विधानसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया है अब हमें अपने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए हम दिल खोलकर तैयार रहें और सुबह सबसे पहले तिगांव की जनता ही सेक्टर- 12 पहुंचे। इ

सके लिए एकॉर्ड अस्पताल के पास हमने एकत्रित होने के लिए स्थल तय किया है। वहां से तिगांव की जनता एक जुलूस की शक्त में जन उत्थान रैली स्थल पर पहुंचेगी और बता देगी कि हमें विकास परक मोदी-मनोहर सरकार में विश्वास है। 

विधायक राजेश नागर ने बताया कि हमने सोसाइटी, ग्राम पंचायतों और आरडब्ल्यूए के साथ अनेक बैठकें कर जन उत्थान रैली की सफलता को सुनिश्चित करने का काम किया है। हमें उस पल का इंतजार है जब हम अपने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उद्बोधन को सुनेंगे। इस अवसर पर लोगों ने हाथ उठाकर नागर की बात को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने विधायक राजेश नागर के साथ हैं, उनके बाजुओं को मजबूत करने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

Related posts

डीसी विक्रम सिंह बोले:सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट की करनी चाहिए पालना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव को दिया पत्र।

Ajit Sinha

केएलजे प्लेटिनम फ्लोर प्रथम तल पर गैस सिलेंडर फट गया और सिलेंडर फटने से आग लग गई महिला की हाथ झुलसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x