Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दीपावली के पावन पर्व पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में दीपावली के पावन पर्व पर एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित कर रंगोली सजाई और देश की सीमाओं पर डटे हुए देश के वीर प्रहरियों को नमन किया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हमारे प्रमुख त्यौहार दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा, होली, रक्षाबंधन, दशहरा, श्री गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा हैं। इनमें से दीपावली सबसे प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार का ध्यान आते ही मन मयूर नाच उठता है।

यह त्योहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है। मनचंदा ने बताया कि दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है जो व्यापक स्तर पर की जाती है। इस दिन भगवान श्री राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। दीपोत्सव पर्व पर हम सभी मिलकर घरों की साफ सफाई और रंग रोगन कर फूलों से सजाते हैं। घरों, कार्यालयों एवं दुकानों को दीयों, रंग बिरंगी रोशनियों द्वारा आकर्षक बनाते है।

सराय ख्वाजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने दीपावली पर अपनी अपनी कक्षाओं को सजाया तथा एक दीया शहीदों के नाम, एक दीया देश के सशस्त्र बलों के नाम प्रज्वलित कर देश के वीर सैनिकों एवं उन के त्याग को नमन किया। सभी कक्षाओं के रेडक्रॉस सदस्य विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई। सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने देश की सीमाओं के प्रहरी सैनिकों के सम्मान में और सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित किया।

प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि देश के वीरों के प्रति हम सदैव नतमस्तक हो कर कृतज्ञता प्रकट करते हैं उन के होते हम अपने घरों में शांति से दीपोत्सव पर्व मना रहे हैं। हम अपने सभी वीर सैनिकों के आजीवन आभारी हैं और हमेशा रहेंगे। प्राचार्य मनचंदा, सभी स्टाफ सदस्यों प्रज्ञा, मुक्ता, रजनी, राजीव लाल, कुलदीप, धर्मपाल, बुद्ध सिंह दलाल, सुनील, ज्योत्सना, सुरेंद्र, रविंद्र सहित समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई रंगोलियों की प्रशंसा की तथा सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

फरीदाबाद :अशोका एंकलेव में हुआ भाजपा नेता राजेश नागर का स्वागत,जनहित में काम कर रही भाजपा सरकारें: राजेश नागर

Ajit Sinha

बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत 682 अरेस्ट, 494 एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

पलवल: लडक़ी का अपहरण कर, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने वाले आरोपित को महिला थाना पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x