Athrav – Online News Portal
दिल्ली

‘दिए जलाओ, पटाखे नहीं ‘ अभियान की शुरुआत सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में 51 हजार दीए जला के की गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज ‘दिए जलाओ, पटाखे नहीं’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में 51 हजार दीए जला कर की गई। गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने आज ‘दिए जलाओ ,पटाखे नहीं ‘ अभियान की शुरुआत की। लोगों को दिए के साथ दीवाली मनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ‘दिए जलाओ, पटाखे नहीं’ अभियान का उद्देश्य पटाखों जलाने से लोगों को रोकना है। साथ ही लोगों को दीये के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और यह प्रदूषण बच्चों एवं बुजुर्ग के लिए बहुत ही घातक होता है.पर्यावरण विभाग द्वारा आज  सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में, पटाखों पर प्रतिबंध के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए, “दिए जलाओ पटाखे नहीं” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज यहां 51 हजार दिए जला के इस अभियान की शुरुआत की गयी है  और लोगों को जागरूक करने का यह अभियान दीपावली तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जनभागीदारी  जरूरी है।

 गोपाल राय ने बताया कि दिवाली के अवसर पर पटाखे जलाने से प्रदूषण काफी बढ़ जाती है। इसीलिए पटाखों के निर्माण, भंडारण,बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) तथा पटाखों को जलाने पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध को लागू करवाने के लिए 408 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें दिल्ली पुलिस की 210 टीम, रेवन्यु विभाग की 165 तथा डीपीसीसी की  33 टीमें शामिल हैं।

ये टीमें पूरी दिल्ली में लगातार निगरानी कर रही हैं। गोपाल राय ने कहा कि सर्दी  के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार सभी सम्बंधित विभागों के साथ मिलकर  15 सूत्रीय  विंटर एक्शन प्लान पर लगातार काम कर रही है। जिस प्रकार दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंद्ध लगाया गया है उसी प्रकार एनसीआर के राज्यों में प्रतिबंद्ध लगाना चाहिए क्योंकि एनसीआर में छोड़े गए पटाखों का दुष्प्रभाव दिल्ली की हवा पर पड़ता है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आज से पूरी दिल्ली के अंदर पटाखों के प्रदूषण रोकने के लिए ” दीए जलाओ,पटाखे नहीं ” अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा जिंदगी को बचाना और त्योहार मनाना जरूरी है। दीयो के साथ दिवाली मनाएंगे और दिल्ली को प्रदूषण से बचाएंगे। हम दिल्ली के लोगों और बच्चों से अपील करना चाहते हैं कि पटाखे नहीं, दीये जलाएं। इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) , पर्यावरण मित्र और ईको क्लब सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने हिस्से के प्रदूषण को कम करने का प्रयास करना होगा। इसके लिए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

Related posts

पंडित नेहरू ने पाप किया है, तीन दिन और युद्ध विराम ना होता तो आज पूरा कश्मीर हमारा होता, पीओके लेकर रहेंगे-शिवराज

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव इंटरव्यू सुने

Ajit Sinha

नई दिल्ली : चुनावी भाषणों और विज्ञापनों में नहीं होगा भारतीय सेना की तस्वीरों और पराक्रम का इस्तेमाल, चुनाव आयोग सख्त: दुष्यंत चौटाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x